सड़कों पर लगाती थी झाडू, तीन साल पहले बनी डिप्टी कलेक्टर, अब गिरफ्तार, जान लें पूरा मामला

राजस्थान के जोधपुर में सड़कों पर झाडू लगाने वाली आशा कंडरा ने 2021 में डिप्टी कलेक्टर बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनके राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) 2018 परीक्षा पास करने को खूब सराहा गया, लेकिन वह इस बार जिस वजह से सुर्खियों में हैं, उसे कोई नहीं चाहेगा। वर्तमान में जयपुर में तैनात आशा कंडरा को 12 जून की रात राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 1 लाख 75 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा। एसीबी को जानकारी मिली थी कि वह सफाईकर्मी भर्ती के लिए लोगों से पैसे ले रही थीं।
पिता के कहने पर फिर से शुरू की थी पढ़ाई
रिपोर्ट के अनुसार, आशा कंडरा ने 1997 में 12वीं पास किया था। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के कहने पर साल 2013 में फिर से पढ़ाई शुरू की और बीए किया। इसके बाद 2018 में RAS 2018 का फॉर्म भरा।
