Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*किरण भदोरिया की विशेष खबर-* सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    Uncategorized

    *किरण भदोरिया की विशेष खबर-* सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन*

    *एनएमडीसी, बचेली के परियोजना स्थित विद्यालयों ने कीर्तिमान स्थापित किया*

    बचेली। एनएमडीसी, बचेली के परियोजना प्रमुख श्री बी वेंकटेश्वरलु, अधिशासी निदेशक के कुशल संरक्षण में परियोजना स्थित सभी विद्यालयों ने सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ कीर्तिमान स्थापित किया है।

    केंद्रीय विद्यालय, बचेली में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इनमें से आठ छात्रों के अंक 90% से ऊपर हैं एवं 60 छात्र 60% से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुएl कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। सभी 24 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय के 24 छात्र परीक्षा में बैठे एवं 23 छात्र उत्तीर्ण हुए।

    डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय का परिणाम शत प्रतिशत एवं वाणिज्य संकाय का परिणाम 85.18% रहा। कक्षा 12वीं का कुल परिणाम 93.65 प्रतिशत रहा। डीएवी में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 71.90% रहा।

    एनएमडीसी, बचेली के परियोजना स्थित विद्यालयों के शिक्षक समुदायों ने अधिशासी निदेशक श्री बी वेंकटेश्वरलु के कुशल मार्गदर्शन व संरक्षण के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालयों द्वारा उपरोक्त श्रेष्ठ उप्लब्धियां प्राप्त करने पर अधिशासी निदेशक श्री बी वेंकटेश्वरलु ने इसे अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय बताया है। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई दी तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

     

     

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पत्थलगांव में वाहनों के दबाव को कम करने हेतु चिड़रापारा (रायगढ़ रोड़) में वैकल्पिक बस स्टैंड बनाया गया है *tahalka*
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिला स्तरीय ग्रमीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन हेतु बैठक 21 मई 2024 को
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?