Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने आज प्रातः फिर से 10 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने आज प्रातः फिर से 10 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस ने आज प्रातः फिर से 10 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया,*

    *पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.एम. 4170 में तस्करी कर झारखंड ले जा रहे थे अज्ञात आरोपी,*

    *क्रूरतापूर्वक पीकअप वाहन में मवेशियों को रखने से 02 मवेशी की मौत हो गई,*   

    *पशु तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी, अब तक लगभग 250 नग गौ वंश को पुलिस ने तस्करी होने से बचाया गया,*

    *फरार आरोपियों के विरूद्ध सघन जाॅंच जारी, पूर्व में भी तस्करी के गई आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचाये जा चुके हैं,*

    *पुराने बड़े मवेशी तस्कर पुलिस की गिरफ्तारी के भय से न्यायालय में लगातार सरेंडर कर रहे हैं,*

    *चौकी मनोरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये लगभग 250 मवेशियों को जप्त किया गया है एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

    आज प्रातः लगभग 05 बजे पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जशपुर-झारखंड सीमा से लगे ग्राम डड़गांव में अज्ञात आरोपी अपने पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.एम. 4170 में तिरपाल ढंककर क्रूरतापूर्वक मवेशी को तस्करी करते हुये झारखंड की ओर ले जा रहा है, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी मनोरा स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल दल-बल के साथ उक्त वाहन का पीछा करने हेतु रवाना किया गया, तस्करी कर रहे पीकअप वाहन के चालक ने पुलिस के आने की भनक पाकर अपने वाहन को तेज गति से दौड़ाने लगा, इससे उसका वाहन से नियंत्रण हट गया एवं खेत में जाकर पलट गया। पुलिस का पीछा करने पर वह अपने वाहन को वहीं खेत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा उक्त पीकअप वाहन को कब्जे में लेकर ट्राली को खुलवाया गया जिसमें 10 नग गौवंश सही सलामत पाये गये एवं 02 नग मवेशियों की मौत हो गई थी। उक्त गौवंश को जप्त कर पोरतेंगा के गोठान में सुरक्षार्थ रखवाया गया है। चैकी मनोरा में पशु तस्करी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी के संबंध में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं पशु जप्ती कार्यवाही में चौकी प्रभारी मनोरा स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे, प्र.आर. 390 कृपा सिंधु तिग्गा, प्र.आर. 443 प्रीतम टोप्पो, आर. 438 भीखराम, आर. 410 जगजीवन प्रसाद, आर. 459 रविन्द्र पैंकरा एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।”

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* एसपी जशपुर की रणनीति एवं लगातार कार्यवाही से पशु तस्करों में दिखने लगा खौफ,
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जिला ग्रंथालय में किया गया जनमन पुस्तिका का वितरण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?