Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने जान पर खेलकर भारी बारिश के दौरान बीते रात में 11 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया एवं तस्करों को दबोचा
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने जान पर खेलकर भारी बारिश के दौरान बीते रात में 11 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया एवं तस्करों को दबोचा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस ने जान पर खेलकर भारी बारिश के दौरान बीते रात में 11 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया एवं तस्करों को दबोचा,*

    *गौ तस्करी करते मो. शमीम खान एवं मो. बेलाल शाह दोनों निवासी साईंटांगटोली लोदाम पुलिस के हत्थे चढ़े,*

    *पुलिस द्वारा कीचड़ भरे खेत में 02 किलोमीटर तक दौड़ाकर मो. बेलाल शाह को पकड़ा गया एवं मो. शमीम खान नदी में छलांग लगा दिया था उसे नदी से पुलिस द्वारा निकालकर गिरफ्तार किया गया,*

    *पीकअप वाहन क्र. JH 02 AS 5243 में तस्करी कर लोदाम से झारखंड ले जा रहे थे आरोपी,*

    *पशु तस्करी में जप्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू,*

     *उक्त कार्यवाही में सम्मिलित अधि./कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है,* 

    *थाना लोदाम में आरोपीगणों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये लगभग 300 मवेशियों को जप्त किया गया है, फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है एवं पुराने मवेशी व्यापारी गिरफ्तारी के भय से न्यायालय में सरेंडर कर रहे हैं।

    दिनांक 03.08.2024 एवं 04.08.2024 की दरम्यानि रात्रि में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जशपुर-झारखंड सीमा के ग्राम साईंटांगरटोली लोदाम से झारखंड की ओर पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 02 ए.एस. 5243 में कुछ लोग क्रूरतापूर्वक मवेषी को तस्करी करते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु दल-बल के साथ रवाना किया गया। पुलिस द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार जगह पर घात लगाकर पीकअप वाहन एवं तस्करों पर दबिश दिया गया, दबिश देने के एक आरोपी मो. बेलाल खान पानी/कीचड़ से भरे खेत की ओर भागने लगा जिसे लगभग 02 किलोमीटर तक पीछाकर अभिरक्षा में लिया गया एवं आरोपी मो. शमीम खान पुलिस के पीछा करने पर NH-43 के रेस्ट एरिया से आगे जाकर नदी में छलांग लगा दिया, जिसे पुलिस के अधि./कर्मचारियों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में कूदकर निकाला एवं उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उक्त पीकअप वाहन से 11 नग गौ वंश को जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है। प्रकरण में थाना लोदाम में पशु तस्करी का अपराध दर्ज कर *आरोपीगण 1- मो. शमीम खान उम्र 27 साल एवं 2- मो. बेलाल खान उम्र 28 साल दोनों निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम* को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में संलिप्त कुछ आरोपी फरार हैं, जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे। पशु तस्करी में जप्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

     

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं पशु जप्ती कार्यवाही में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, प्र.आर. 371 वितिन राम, आर. 158 प्रवीण तिर्की, आर. 538 सुभाष पैंकरा, आर. 600 मोरिस किस्पोट्टा, छसबल आरक्षक 547 इंदर कुमार, आर. 442 मयंकधर पाण्डेय, आर. 480 बनवारी लाल, आर. 486 सुधीर एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *”थाना लोदाम के अधि./कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर एक आरोपी मो. बेलाल शाह को कीचड़ भरे खेत में लगभग 02 किलोमीटर तक दौड़ाकर पकड़ा एवं दूसरा मो. शमीम खान जो नदी में छलांग लगा दिया था उसे नदी से निकालकर गिरफ्तार किया गया। जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा, तस्करी में जप्त वाहनों की नीलामी शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।”*

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* apk/.APK फाईल को टच करने मात्र से आपके फोन में हानिकारक ऐप डाउनलोड होकर आपका मोबाईल फोन हैक हो जाता है
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* गुरुकुल महाविद्यालय पत्थलगांव में किया गया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?