Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय बगिया से महादेव को मिला श्रवण यंत्र
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय बगिया से महादेव को मिला श्रवण यंत्र

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सीएम कैंप कार्यालय बगिया से महादेव को मिला श्रवण यंत्र*

    *खुश होकर बुजुर्ग ने कहा अब वह हर रविवार सुनेगा मन की बात*

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार* 

    जशपुरनगर 31 जुलाई 2024/कांसाबेल तहसील के ग्राम शबदमुंडा निवासी 75 वर्षीय महादेव यादव को सीएम कैंप कार्यालय से श्रवण यंत्र दिया गया। जिससे अब वह बहुत खुश है। उसने खुश होकर कहा कि अब वह भी हर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुन सकेगा।

    जशपुर जिले के बगिया में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय का लाभ निरंतर हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है। गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करा कर थक चुके परिजन अब आस लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर मदद की गुहार लगा रहे हैं, और कार्यालय द्वारा उनका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में कांसाबेल ब्लॉक के शबदमुंडा गांव के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग महादेव यादव के कानों में समस्या थी, वह ठीक से सुन नहीं पाता था। बुधवार को वह अपनी समस्या लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचा। जहां उसने आवेदन देकर श्रवण यंत्र दिलवाने की गुहार लगाई। सीएम कैंप कार्यालय ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई और पहल करते हुए तत्काल महादेव यादव को श्रवण यंत्र प्रदान किया। महादेव अब बहुत खुश है कि अब उसे भी आसानी से सुनाई देगा और वह बिना परेशानी के लोगों से बात कर सकेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।

     

    *प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी जाती है लोगों की समस्या*

     

    प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया को सीएम कैंप कार्यालय घोषित किया गया है, जिसके बाद यहां लोग आसानी से अपनी समस्या सुनाने पहुंचते है और उनकी न केवल समस्या सुनी जाती है, बल्कि गंभीरता पूर्वक मौके पर ही त्वरित निराकरण भी किया जाता है, जिससे सीएम कैंप कार्यालय लोगों के आशा का केंद्र बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जिला ग्रंथालय में किया गया जनमन पुस्तिका का वितरण
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले में हाथी से जनहानि रोकने सक्रिय हुआ एनीमल ट्रेकर डीवाईस
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?