Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* श्रीमती सुमित्रा और श्री लालजीत ने श्रवण यंत्र मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय का किया आभार व्यक्त
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* श्रीमती सुमित्रा और श्री लालजीत ने श्रवण यंत्र मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय का किया आभार व्यक्त

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आज फिर दो जरूरतमंदों को प्रदाय किया गया श्रवण यंत्र*

    *श्रीमती सुमित्रा और श्री लालजीत ने श्रवण यंत्र मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय का किया आभार व्यक्त*

    जशपुरनगर, 10 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ग्राम पंचायत बगिया में आज दो जरूरतमंदों को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। तहसील फरसाबहार की श्रीमती सुमित्रा यादव कान से कम सुनाई देने और ग्राम टाटीडांड़, तहसील कांसाबेल के श्री लालजीत भगत श्रवण यंत्र की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रवण यंत्र दिया गया। श्रवण यंत्र मिलने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की अब उन्हें सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा आम लोगों की समस्या के समाधान के लिए खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय किसी वरदान से कम नहीं है।

    तहसील फरसाबहार की श्रीमती सुमित्रा यादव जन्म से कान से कम सुनाई देने की समस्या से पीड़ित थी। उससे उन्हें अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों में काफी परेशानी होती थी। वे अपनी इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप पहुंची। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने से अपनी खुशी जाहिर करते हुए वे बताती हैं कि उन्हें अब सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है।

    इसी तरह ग्राम टाटीडांड़, तहसील कांसाबेल के श्री लालजीत भगत मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवण यंत्र मिलने से काफी खुश हैं। वे बताते हैं कि उनका पहले का श्रवण यंत्र खराब हो गया था। जिसे उन्हें फिर से सुनाई देना बंद हो गया था। श्रवण यंत्र के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या को संज्ञान लेते हुए तुरंत श्रवण यंत्र दिया गया है। श्रवण यंत्र मिलने पर वे अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं की अब उन्हें सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

    ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय उम्मीदों का नया आशियाना बनता जा रहा है। यहां बहुत उम्मीद के साथ आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर रोजाना पहुंच रहे हैं। कैंप कार्यालय में उनकी समस्याओं को न केवल गंभीरतापूर्वक सुना जा रहा है, बल्कि उनका यथोचित सामाधान भी किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* अस्वस्थ बच्चों को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बांकीटोली में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    Siti Casino Non AAMS e Le Loro Offerte Esclusive

    October 29, 2026

    Wie wähle ich Buchmacher ohne Oasis mit guten Auszahlungsbedingungen?

    October 29, 2026

    Czy warto grać? Porady na temat bonusów i free spinów w Mostbet

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Siti Casino Non AAMS e Le Loro Offerte Esclusive
    • Wie wähle ich Buchmacher ohne Oasis mit guten Auszahlungsbedingungen?
    • Czy warto grać? Porady na temat bonusów i free spinów w Mostbet
    • Co všechno zahrnuje stažení Mostbet a jeho vliv na sázení?
    • Best Online Casinos for Blackjack Enthusiasts This Year

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?