Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पुलिस ने 02 गांजा तस्करों से 03 किलोग्राम गांजा कीमती 30 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मोबाईल कुल कीमती 80 हजार रू. जप्त किया,
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पुलिस ने 02 गांजा तस्करों से 03 किलोग्राम गांजा कीमती 30 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मोबाईल कुल कीमती 80 हजार रू. जप्त किया,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     नशे के 02 सौदागर चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,

    पुलिस ने 02 गांजा तस्करों से 03 किलोग्राम गांजा कीमती 30 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मोबाईल कुल कीमती 80 हजार रू. जप्त किया,

     आरोपियों के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज,

     

    आरोपियों के नाम:-

    1. नंदकिशोर राम उम्र 32 वर्ष निवासी पगुराटांगर थाना दुलदुला।

    2. अशोक यादव उम्र 35 साल निवासी बस स्टैंड के पास दुलदुला।

     

    —–00——

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को बीते दिनांक की रात्रि में मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 14 MT 1974 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर दुलदुला से परिवहन कर बिक्री करने हेतु कुनकुरी की ओर लेकर आ रहे हैं, इस सूचना पर थाना प्रभारी कुनकुरी द्वारा तत्काल टीम बनाकर नाकेबंदी की गई, नाकाबंदी के दौरान प्रातः में लगभग 04ः00 बजे मोटर सायकल में दो व्यक्ति आते दिखे जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रोक कर पकड़ा गया जो पूछताछ में नाम नंदकिशोर एवं अशोक यादव निवासी दुलदुला क्षेत्र के होना बताएं गाड़ी के पीछे बैठा अशोक यादव प्लास्टिक बोरी में कुछ रखा था, पुलिस द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए उनके वाहन बोरी में रखे सामान एवं शरीर की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से बोरी के अंदर रखा तीन बड़े प्लास्टिक पन्नी से पैक पैकेट जिसमें करीब 03 किलो गांजा तथा 1295 रू. नगदी, दो मोबाइल सेट बरामद हुआ, बरामद गांजा 3 किलो कीमती 30 हजार रू. का, परिवहन में उपयोग किया गया मोटर सायकल, दो मोबाइल सेट कुल कीमती करीब 80000 रुपए का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध का घटित करना पाये जाने पर आरोपीगण नंदकिशोर राम उम्र 32 वर्ष निवासी पगुरा टांगर थाना दुलदुला एवं अशोक यादव उम्र 35 साल निवासी बस स्टैंड के पास दुलदुला थाना दुलदुला को दिनांक 04.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक आदित्य पैकरा,, प्र.आर. ढलेष्वर यादव आरक्षक छवि पैकरा, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे, आर. प्रदीप एक्का, आर. मनोज एक्का व स्टाफ की भूमिका रही है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- ”अवैध नशे, मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध जशपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है, नषे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, जषपुर पुलिस का इस पर विषेष ध्यान है। आम जनता से अपील है कि इस तरह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित कर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें।“

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* सफाई एवं स्वच्छता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण और वॉकथॉन इत्यादि का आयोजन कर लोगों को करें जागरूक- जिला पंचायत सीईओ 
    Next Article *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* विगत कुछ दिनों पूर्व घटित दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित हुए ग्रामवासी… न्याय की मांग के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे थाना , पुलिस प्रशासन ने न्याय के लिए किया आश्वस्त
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?