*राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर जशपुर में विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन*
*विशेषज्ञों ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में दी विस्तृत जानकारी*
*शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में संपन्न हुआ कार्यक्रम*

जशपुरनगर 24 अगस्त 2024/ “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के अवसर पर जशपुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा की सतह पर ‘विक्रम’ लैंडर के सफलतापूर्वक उतरने की याद में यह राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया । कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संस्था के व्याख्याता गण द्वारा भारत के अंतरिक्ष मिशन पर आधारित प्रस्तुति दी गई। जिसमें कम्प्यूटर साइंस ब्रांच के व्याख्याता श्री मनीष डोंगरे द्वारा इसरो संस्थान पर, इलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच के व्याख्याता श्री अभिरन्यु कुमार सिंह द्वारा चंद्रयान-1,2,3, पर एवं मेकेनिकल ब्रांच के व्याख्याता गण श्री पंकज कुमार पैंकरा द्वारा गगनयान मिशन और सुश्री प्रणिता सोरेंग द्वारा आदित्य -एल 1 मिशन पर प्रस्तुति एवं व्याख्यान दिया गया। संस्था के प्राचार्य डाॅ. जी.एस.बेदी द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस एवं खगोलीय विज्ञान में भारत के योगदान पर व्याख्यान दिया गया। प्रस्तुति उपरांत राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस एवं अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के योगदान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें संस्था के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इसरो ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके साथ ही इसरो ने देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अपना अमूल्य योगदान दिया है।
आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन











अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
