Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह जारी रहेगी: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह जारी रहेगी: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह जारी रहेगी: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल*

     *इस वर्ष जनवरी से अब तक गौ तस्करों पर अभियान चलाकर 36 प्रकरणों में 43 आरोपी गिरफ्तार, 443 गौवंश मुक्त* : *पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह* 

    *गौ तस्करी में उपयोग आने वाले 26 वाहन किए गए हैं जप्त*

    *गौ तस्करी पर कार्यवाही के लिए चलाया जा रहा है ऑपरेशन शंखनाद*

    जशपुरनगर 22 अगस्त 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने आज ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी पर की गई कार्यवाही के संबंध पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने पुलिस के द्वारा अत्यंत सक्रियता से गौ तस्करों पर की गई कार्यवाही की सराहना की। कलेक्टर ने कहा की जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि होने पर उस पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह जारी रहेगी। ऑपरेशन शंखनाद के तहत की गई इस कार्यवाही से आम लोगों पर कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और भी गहरा हुआ है। उन्होंने कहा की रेस्क्यू किए गए गौवंश की पूरी देखभाल की जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने बताया की छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर बूचड़खाना के लिए अवैध रूप से परिवहित किये जा रहे 10 प्रकरण में जप्त 13 मवेशी वाहन पर राजसात की कार्यवाही छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 के तहत की गई है। उन्होंने राजसात किये जा रहे वाहनों को गौ तस्करों के आर्थिक प्रतिष्ठानों पर एक बड़ा प्रहार बताया। उन्होंने बताया की माह जनवरी 2024 से अब तक कुल 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 443 गौ-वंशों को मुक्त कराया गया। गौ-तस्करी में सर्वाधिक थाना – लोदाम द्वारा 15 वाहन, थाना कांसाबेल 01 वाहन, थाना कुनकुरी 02 वाहन, थाना तुमला 02 वाहन, चौकी मनोरा 01 वाहन, थाना नारायणपुर 01 वाहन एवं वर्ष 2023 में चौकी दोकड़ा द्वारा 02 वाहन, थाना पत्थलगांव 01 वाहन, वर्ष 2019 में थाना कुनकुरी 01 कुल 26 वाहन जप्त किया गया है एवं राजसात हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर जशपुर को भेजा गया ।

    पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर 10 प्रकरण में 13 वाहनों पर राजसात की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जशपुर द्वारा आदेश पारित कर किया गया । कलेक्टर जशपुर द्वारा जप्त किए गए वाहन ट्रक क्रमांक JHO1EP-9416, टाटा सूमो क्रमांक JH08A-7899, पिकअप वाहन क्रमांक JH01FR- 2481, पिकअप वाहन क्रमांक JH01FF-4925, पिकअप वाहन क्रमांक JH03L-9806, पिकअप वाहन क्रमांक JH01FR-2481, पिकअप वाहन क्रमांक JH19E-7954, पिकअप वाहन क्रमांक CG-10 A-5617, पिकअप वाहन क्रमांक JHOIEV-4710 पिकअप वाहन क्रमांक JHO1ET-1547 पिकअप वाहन क्रमांक JH19E-7804, पिकअप वाहन क्रमांक JH01FE- 9799, पिकअप वाहन क्रमांक JH01FJ-2568 को राजसात करने की कार्यवाही की गई।

    पुलिश अधीक्षक ने बताया कि गौ तस्करों द्वारा तस्करी करने में पीकअप वाहन एवं ट्रक का प्रयोग करते है। इस दौरान लगातार पुलिस कार्यवाही में तस्करों से कुल 26 वाहन को जप्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 02 से 2.5 करोड़ है। अधिकतर वाहन झारखण्ड रजिस्ट्रेशन का होना पाया गया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत 07 अगस्त 2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं लगभग 125 अधिकारी-कर्मचारी द्वारा सांईटांगरटोली में ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 10 तस्कर गिरफ्तार एवं 67 गौवंश को मुक्त कराया गया एवं जप्त वाहनों को राजसात की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित किया गया।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर के प्रतिवेदन पर 10 प्रकरणों में 13 वाहनों की राजसात की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के द्वारा नियमानुसार की जाकर नीलामी की राशि शासकीय खजाने में जमा कराने हेतु आदेशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन ने बताया की समस्त थाना व चौकी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है की इस तरह की अवैध गतिविधियों में सम्मिलित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करें। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया की जिला पुलिस के दबाव में पुराने मामले में फरार गौ तस्कर स्वयं न्यायालय में समर्पण करने लगे हैं। अब तक 07 गौ तस्कर न्यायालय में समर्पण कर चुके हैं। आगे भी गौ तस्करों के विरुद्ध जिला पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही व दबाव निरंतर जारी रहेगा।

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* संगवारी द्वारा सिकल सेल रोगियों के लिए किया गया है पहल
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण, ओबीसी सर्वे और पंचायतों के परिसीमन के लिए किए निर्देशित
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?