Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर लौटी दो छात्राओं ने श्रीमती कौशल्या साय से की सौजन्य मुलाकात
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर लौटी दो छात्राओं ने श्रीमती कौशल्या साय से की सौजन्य मुलाकात

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर लौटी दो छात्राओं ने श्रीमती कौशल्या साय से की सौजन्य मुलाकात*

    *मुलाकात करने वाली छात्राएं रजनी एवं रिया शासकीय हाईस्कूल बगिया में कर रही हैं पढ़ाई*

    *श्रीमती साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं*

    जशपुरनगर 24 अगस्त 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर लौटी शासकीय हाईस्कूल बगिया की कक्षा 9 में पढ़ने वाली दो छात्राएं रजनी चौहान एवं रिया साय ने बगिया में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय से सौजन्य मुलाकात की। सरगुजा संभाग के पांच छात्राओं ने रक्षाबंधन के दिन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। जिसमें शासकीय हाईस्कूल बगिया की उक्त दो छात्राएं भी शामिल थी।

    दोनों छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात और देश की राजधानी दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण के दौरान हुए अपने रोमांचक अनुभवों को श्रीमती कौशल्या साय के साथ साझा किया। श्रीमती साय ने छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीमती साय ने छात्राओं को पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सीख दी और कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सच्चे लगन से किया गया श्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है। इस दौरान शासकीय हाईस्कूल बगिया के प्रिंसिपल श्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

    उल्लेखनीय है कि पढ़ाई के साथ खेल, संगीत तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं का चयन किया गया था। जिसमें सरगुजा संभाग के पांच छात्राओं में से जशपुर जिले से शासकीय हाईस्कूल बगिया के दो छात्राएं रजनी और रिया शामिल थी।

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    Oplus_0
    Oplus_0

    Oplus_131072

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पीएम-जनमन योजना के तहत पीवीटीजी को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर का निरीक्षण किया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?