Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-*निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति और पेय जल आपूर्ति सुनिश्चित करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-*निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति और पेय जल आपूर्ति सुनिश्चित करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने लिया निर्वाचन नोडल अधिकारियों की बैठक*

    *निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति और पेय जल आपूर्ति सुनिश्चित करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए*

     

    जशपुर, 09अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की प्रत्येक गतिविधियों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में

    बैठक ली। कलेक्टर ने निर्वाचन की तैयारियों के तहत सभी नोडल अधिकारियों को उन्हें सौपे गए दायित्व का निर्वाहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दिवस के दिन बिजली आपूर्ति एवं पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने संबंधी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्वाचन के लिए कर्मचारियो की व्यवस्था, प्रशिक्षण कार्यक्रम, निर्वाचन नामावली, ईवीएम, व्हीव्हीपेट की उपलब्धता, रूट चार्ट, मतदान सामग्री, कानून एवं व्यवस्था, वाहन, कंट्रोल रूम, स्वीप गतिविधी, वेेब कास्टिंग, एमसीएमसी,मतपत्र मुद्रण, मतगणना एवं स्ट्रांग रूम के बाहर की व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग, विद्युत, पेय जल, चिकित्सा व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, वीडियो ग्राफी आदि के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एफएसटी, एसएसटी टीम को हमेशा अलर्ट रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ को मतदान दलों को मेडिकल किट समय पर उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं, मतदान दलों का गठन एवं रेण्डमाईजेशन की तैयारी, ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग, पोस्टल बैलेट,निर्वाचन सामग्री, कंट्रोल रूम, शिकायत शाखा, टेलीफोन-इंटरनेट की व्यवस्था, चुनाव प्रेक्षक के लिए लाईजिंग आफिसर के दायित्व आदि की समीक्षा की और संबंधित कार्य के नोडल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार साहू,सर्व एसडीएम सहित सभी गतिविधियो के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पत्थलगांव और कुनकुरी एसडीएम हुए सम्मानित
    Next Article *तहलका ब्यूरो चीफ सत्यमूर्ति की खबर-* स्वीप कार्यक्रम: श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को मतदान के लिए दिलाई गई शपथ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?