Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*ब्यूरो चीफ सत्या नायक की विशेष खबर-* घटना में संलिप्त अन्य 03 आरोपी फरार हैं, जिनकी पता-तलाश जारी
    Uncategorized

    *ब्यूरो चीफ सत्या नायक की विशेष खबर-* घटना में संलिप्त अन्य 03 आरोपी फरार हैं, जिनकी पता-तलाश जारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *कोतबा शराब भट्ठी डकैती कांड में संलिप्त फरार आरोपी मनोज यादव हुआ गिरफ्तार,*
    * आरोपी ने माह अगस्त 2020 में घटना को दिया था अंजाम,*
    *आरोपी ने अपने साथियों के साथ पिस्तौल एवं कट्टा दिखाकर सेल्समेन एवं अन्य स्टाॅफ को बंधक बनाकर गाली-गलौज, मारपीट कर उनसे नगदी रकम एवं मोबाईल इत्यादि को लूट लिये थे,*
    *उक्त प्रकरण के 04 आरोपीगण बनारसी उरांव, सुरेश केरकेट्टा, सुरेश उरांव एवं देवसिंह यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है,*
    *उक्त घटना में संलिप्त अन्य 03 आरोपी फरार हैं, जिनकी पता-तलाश जारी,*
    *चौकी कोतबा में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 75/20 धारा 294, 323, 342, 506(बी), 395, 397, 398, 120(बी), 216क भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज,*
    *आरोपी मनोज यादव के विरूद्ध वर्ष 2019 में भी 379, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज हुआ है,*
    *आरोपी मनोज यादव के विरूद्ध उक्त दोनों प्रकरण में स्थाई वारंट जारी हुआ था।*

    ——-000——-
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.08.2020 की रात्रि लगभग 09ः30 बजे मुख्य आरोपी बनारसी उरांव अपने अन्य साथियों के साथ पिस्तौल एवं कट्टा से लैस होकर शराब भट्ठी कोतबा पहुंचकर शराब के सेल्समेन एवं उनके साथियों के साथ अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट कर बंधक बनाकर प्रार्थी सच्चिदानंद भगत उर्फ सचिन उम्र 32 साल निवासी पुत्रीचौरा चौकी लोदाम एवं उनके साथियों को बंधक बनाकर मोबाईल एवं नगदी रकम 2500 रू. लूटकर ले जाने की रिपोर्ट करने पर चौकी कोतबा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान पतासाजी कर प्रकरण के 04 आरोपीगण बनारसी उरांव, सुरेश केरकेट्टा, सुरेश उरांव एवं देवसिंह यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर उनसे देशी कट्टा, पिस्तौल इत्यादि जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण फरार थे, जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि घटना में संलिप्त आरोपी मनोज यादव अपने घर आया हुआ है

     

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230726-WA0007.mp4

    , इस सूचना पर तत्काल थाना तुमला स्टाॅफ के साथ मिलकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना को अपने साथियों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी मनोज यादव के विरूद्ध वर्ष 2019 में चोरी करने का अपराध दर्ज है। *आरोपी मनोज यादव उम्र 22 साल निवासी डोंगादरहा थाना तुमला* को दिनांक 25.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

    विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक भरतलाल साहू, स.उ.नि. एन.पी.साहू, प्र.आर. 689 विनोद केरकेट्टा, आर. 475 फ्रांसिस बेक, आर. 529 पुनीत साय का सराहनीय योगदान रहा।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* रेंगोला के आश्रित ग्रामों में कुपोषित बच्चों को दूध, अंडा एवं सेव फल किया वितरण
    Next Article *जसपुर ब्यूरो चीफ सत्या नायक की विशेष खबर-* जिला अस्पताल में निःशुल्क गुर्दा रोग जांच एवं परामर्श चिकित्सा कैम्प का आयोजन 28 जुलाई को
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?