Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कहा – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता के रूप में सदैव रहेंगे स्मरणीय ………….
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कहा – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता के रूप में सदैव रहेंगे स्मरणीय ………….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कहा – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता के रूप में सदैव रहेंगे स्मरणीय 

     

    रायपुर, 16 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

     

     

     

    मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य के निर्माता हैं। अटल जी का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य का स्वरूप देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। भारत के प्रधानमंत्री हों या विदेश मंत्री—हर भूमिका में उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत की अमिट छाप छोड़ी। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में अनेक ऐसी योजनाएँ लागू की गईं, जिनसे ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाना, किसानों को सहूलियत प्रदान करना, आदिवासी विभाग का गठन जैसे कार्य ऐतिहासिक रहे। श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी भारत के प्रत्येक नागरिक की स्मृतियों में आज भी जीवित हैं।

     

     

     

    श्री साय ने कहा कि वे ऐसे राजनेता थे जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का स्नेह प्राप्त हुआ। अटल जी माँ भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी के साथ उनकी अनेक स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं, जो उन्हें निरंतर प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे, जिन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी पथ पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके साथ ही हम यह पूरा वर्ष अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं और इस संबंध में वर्षभर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हमारे पत्थलगांव की बेटी ने क्लियर किया neet का एग्जाम…………
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शहर में हर्ष उल्लास का माहौल…………
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सड़क हादसों और शहर की हर छोटी-बड़ी सनसनीखेज खबर पर बनी है हमारी पैनी नजर। पत्थलगांव से ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ पोर्टल के लिए, उप-संपादक वैभव शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट।………

    July 14, 2026

    🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….

    July 14, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सड़क हादसों और शहर की हर छोटी-बड़ी सनसनीखेज खबर पर बनी है हमारी पैनी नजर। पत्थलगांव से ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ पोर्टल के लिए, उप-संपादक वैभव शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट।………
    • 🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….
    • ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..
    • सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर
    • डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?