Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सन्ना में तीरंदाजी अकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सन्ना में तीरंदाजी अकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सन्ना में तीरंदाजी अकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण*

    *सीएससी सन्ना में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश*

    जशपुरनगर, 29 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज सन्ना तहसील में बनने वाले तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर रनिंग ट्रैक व साइकलिंग ट्रैक बनाने का सुझाव दिया ताकि खिलाड़ियो के अभ्यास करने की ज्यादा सुविधा मिले। प्रस्तावित स्थल लगभग 25 एकड़ है, जिस पर तीरंदाजी आकादमी का निर्माण किया जाना है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250129-WA0379.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250129-WA0378.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250129-WA0381.mp4

     

    कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सीएससी में कार्यरत डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने सीएससी के हर एक कमरे में जाकर वहां संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने रजिस्टर पर मैन्यूली किए जा रहे ओपीडी व आईपीडी कार्य को ऑनलाईन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने सीएससी की साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर किए जाने, पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करने, यहां पर आने वाले मरीजों और उसके परिजनों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था करने, लाईटिंग की पर्याप्त व्यवस्था करने, डॉक्टरों के कक्षों में नाम पट्टिका लगाने, सीपेज को ठीक करने करने और रंगरोगन कार्य कारने के भी निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री व्यास ने सन्ना के ग्राम पंचायत भवन में पंचायत चुनाव हेतु चल रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला और शासकीय प्राथमिक शाला सन्ना में बने मतदान केंद्रों का अवलोकन किया और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएचएमओ श्री जी.एस. जात्रा, सन्ना तहसीलदार श्री सुनील अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 03 फरवरी तक होगा नाम निर्देशन तथा 06 फरवरी तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?