Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*

    *रानी अहिल्या बाई होलकर जी के 300 वी जयंती के उपलक्ष्य पर नगर पंचायत बिल्हा स्थित देव तालाब परिसर में स्वछता कार्य में शामिल हुए।*

    *तिफरा स्थित कल्याण भवन में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित रानी अहिल्या बाई होलकर जयंती समारोह में शामिल हुए*

    *नगर पंचायत पथरिया में मंडी प्रांगण में पाल समाज द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यकम में शामिल हुए*

    *कहा – रानी अहिल्या बाई के कार्य सामाजिक समरसता और जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं*

    आज पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बिल्हा स्थित देव तालाब परिसर में स्वछता कार्य में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर साफ- सफाई किया साथ ही आम नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वछता अभियान के बारे में जानकारी दी और आस- पास के सभी स्थानों पर स्वछता बनाये रखने की अपील की। साथ ही तिफरा स्थित कल्याण भवन में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए । इस अवसर पर जय घोष एवं बैंड के माध्यम से बालिकाओं द्वारा गीत गा कर उन्हें याद किया गया। तत्पश्चात् नगर पंचायत पथरिया में मंडी प्रांगण में पाल समाज द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यकम में शामिल हुए

    इस अवसर पर श्री कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्या बाई होलकर जी ने इस सेवा कार्य के माध्यम से हम सभी ने माँ अहिल्या बाई होलकर जी के त्याग, सेवा और जनकल्याण की प्रेरणा को सच्चे अर्थों में आत्मसात करने का प्रयास किया।

     

    उन्होने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होलकर जी भारतीय संस्कृति और महिला नेतृत्व की एक आदर्श प्रतीक थीं। उनका संपूर्ण जीवन लोकसेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। आज उनकी जयंती पर स्वच्छता के इस संकल्प के साथ हम उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा ग्रहण करते हैं।स्वच्छता केवल एक कर्म नहीं, बल्कि एक संस्कार है, जो समाज को स्वास्थ्य, अनुशासन और गरिमा की दिशा में अग्रसर करता है। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाकर रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एकता और सुशासन का प्रतीक है। रानी अहिल्याबाई होल्कर के करीब 30 वर्षों के शासन को प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग रहा है। उन्होंने बताया कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी विलक्षण महिला शासिका थीं, जिन्होंने अपने न्यायप्रिय, धर्मपरायण और लोकसेवी शासन के माध्यम से जनमानस के हृदय में स्थायी स्थान बना लिया. उनका सम्पूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और प्रशासनिक दक्षता का आदर्श उदाहरण है। इस अवसर जिला पंचायत के अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    एडवर्टाइजमेंट

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आया परिवर्तन- सरिता बाई
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* घर घुसकर शासन के नाम पर गुंडागर्दी करते हुए कुछ राजनेता द्वारा जानलेवा हमला किया गया…….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 भोपाल में सियासी संग्राम! विधानसभा से सनातन तक कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहार……….

    November 7, 2026

    Der Leitfaden zu neue Casinos online für EU-Bürger: Echtgeld vs. Spielgeld

    November 7, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की बेटी! जशपुर की आदिवासी नेत्री आशिका कुजूर ने बढ़ाया प्रदेश का मान……..

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 भोपाल में सियासी संग्राम! विधानसभा से सनातन तक कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहार……….
    • Der Leitfaden zu neue Casinos online für EU-Bürger: Echtgeld vs. Spielgeld
    • झारखंड की राजधानी रांची में सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की बेटी! जशपुर की आदिवासी नेत्री आशिका कुजूर ने बढ़ाया प्रदेश का मान……..
    • छत्तीसगढ़ की साहित्यिक प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा मान | 20 हजार साहित्यकारों को मंच देने वाले साहित्यसेवी के सम्मान से साहित्य जगत में हर्ष…………..
    • 🚨 धनतेरस पर चोरी का बड़ा धमाका! शराब की तलब में पति-पत्नी ने काट डाला बोरिंग का तार, मोहल्ले वालों ने रंगेहाथों दबोचा!…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?