Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वाहन चेकिंग के दौरान SSP से अपने साले की सिफारिश करना आरक्षक को पड़ा महंगा
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वाहन चेकिंग के दौरान SSP से अपने साले की सिफारिश करना आरक्षक को पड़ा महंगा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    मोडिफाइड साइलेंसर एवं ओवर स्पीड के खिलाफ जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार*

    *दो बाइकर्स को पुलिस ने धर दबोचा,एक में नाबालिक के पिता के खिलाफ पहली बार जशपुर पुलिस ने की कार्यवाही*               *कल शाम पुलिस ने, नशे की हालत में ओवर स्पीड चलाते युवकों को रोककर रोककर की थी चालानी कार्यवाही।*

    *एम व्ही एक्ट 5/180के तहत नाबालिक बच्चों के परिजनों के खिलाफ कार्यवाही का प्रावधान*

    *दूसरी बार पकड़ाया यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए, पुलिस ने की लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू*

    *नाबालिक बच्चों को वाहन वाहन चलाने देने वाले परिजनों के विरुद्ध एम व्ही एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत की गई 46000रु से अधिक की चालानी कार्यवाही*

    *वाहन चेकिंग के दौरान SSP से अपने साले की सिफारिश करना आरक्षक को पड़ा महंगा*

    *SSP ने भरवाया 10हजार रु का चालान, सिपाही को दी निंदा की सजा*

    ——–

     

    गौरतलब है कि जशपुर पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में दुर्घटनाओं से बचाव हेतु प्रतिबद्ध है, जिसके तहत पुलिस के द्वारा यातायात जागरूकता के संबंध में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, साथ ही आम नागरिकों में जागरूकता लाने हेतु चालानी कार्यवाही भी की जाती रही है।

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 1 जनवरी 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक जशपुर जिले में सड़क दुर्घटना के कुल प्रकरण 176 में 119 व्यक्तियों का मौत हो चुका है 83 व्यक्ति घायल हैं जिसमें से अधिकांश कारण नशे की हालत में वाहन चलाना व यातायात नियमों की अनदेखी करना है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250507-WA0112.mp4

    पुलिस के द्वारा जिले में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 1 जनवरी 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक की स्थिति में नशे की हालत में चलने वाले 142 से अधिक चालकों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जिसमें की माननीय न्यायालय के द्वारा अर्थदंड से दंडित किया गया है , व 45 से अधिक वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रतिवेदन परिवहन विभाग को भेजी गई है।

    इसी तारतम्य में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 05.05.25 को मोडिफाइड साइलेंसर एवं ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने दो मोडिफाइड व ओवर स्पीड वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की है, जिसमे एक बालिक वाहन चालक के विरुद्ध मोडिफाइड साइलेंसर लगाने के मामले में एम व्ही एक्ट की धारा 182(1)(4) के तहत 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी की जा रही है।

    तथा एक अन्य मामले में नाबालिक के द्वारा ओवर स्पीड, मोडिफाइड साइलेंसर तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले पर उनके परिजनों के विरुद्ध एम व्ही एक्ट की धारा 5/180- नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने देना,182(1)(4) मोडिफाइड साइलेंसर व वाहन,184- खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, व धारा 4/181- नाबालिक बच्चों के द्वारा वाहन चलाना ,के तहत 46000रु की चालानी कार्यवाही की जा रही है, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

    पुलिस की पूछताछ में नाबालिक के परिजनों ने बताया कि उनके पुत्र की जिद पर उनके द्वारा 85000रु से अधिक कीमत का मोटर साइकल खरीदा गया था, जिससे कि उनके बच्चों के द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। भविष्य में उनके द्वारा इस बात का ध्यान रखा जावेगा।

    यातायात नियमों के पालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर सख्त , एक मामले में थाना आरा में पदस्त आरक्षक राजेंद्र नगेशिया ने , अपने साले के द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह से सिफारिश की कोशिश की जा रही थी, पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने आरक्षक के साले के खिलाफ 10000 रु की चालानी कार्यवाही की, साथ ही सिफारिश करने वाले आरक्षक राजेंद्र नगेशिया को निंदा की सजा भी दी।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250507-WA0123.mp4

    *मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जो भी असामाजिक तत्व यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। साथ ही आम जनता अपील की है कि मोडिफाइड साइलेंसर व ओवर स्पीड वाले लड़के दिखे , तो उनका फोटो खींचकर या गाड़ी नंबर मुझे भेजे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेगी।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अति आवश्यक महत्वपूर्ण सूचना बिजली बंद होने वाला है 8:00 बजे से 12:00 बजे तक सुबह को
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरस्वती शिशु मंदिर कक्षा 10 वीं तथा 12 वीं के छात्र-छात्राओं का गौरव 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?