
🟠 कल छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आएगा SMS
🔵 महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त होगी जारी
🛑 फिलहाल जांच स्थगित, कामकाजी महिलाएं भी ले रहीं फायदा-ऐसी शिकायत है

सीजी न्यूज आनलाईन, 30 जून। महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त सोमवार को जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दी है। इस योजना में प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को सरकार हर महीने 1 हजार रूपए मुफ्त में देती है। इस पर लगभग साढ़े 6 सौ करोड़ खर्च होते हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि हितग्राही महिलाओं को लेकर जांच फिलहाल स्थगित की गई है। ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि नौकरीपेशा महिलाओं को भी यह राशि दी जा रही है।
