Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सम्पत कुमार टोप्पो के कब्जे से 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त,
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सम्पत कुमार टोप्पो के कब्जे से 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जाली नोट का कारोबार करने वाले के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *जाली नोट को कूटरचना कर उसका व्यापार करने के पूर्व ही अभियुक्त सम्पत कुमार टोप्पो को बागबहार पुलिस ने धर दबोचा,* 

    *प्रकरण के अन्य अभियुक्तगण फरार, पतासाजी जारी,*

    *सम्पत कुमार टोप्पो के कब्जे से 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त,*

    *थाना बागबहार में अभियुक्तग के विरूद्ध धारा 489(बी), 489 (सी), 120(बी) का अपराध पंजीबद्ध।*  

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.06.2024 को मुखबीर से पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को सूचना मिली कि बागबहार क्षेत्र के ग्राम चिकनीपानी स्थित भरारी नाला के पास एक सफेद रंग के आल्टो कार क्र. सी.जी. 16 सी.एम. 9300 में सवार सम्पत कुमार टोप्पो एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा ओड़िसा से आये व्यक्तियों से नकली नोट प्राप्त कर असली के रूप में उपयोग करने एवं खपाने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहें हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक सरोज टोप्पो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके के लिये रवाना किया गया, टीम द्वारा भरारी नाला के पास जाकर आल्टो कार क्र. सी.जी. 16 सी.एम. 9300 की घेराबंदी की जा रही थी, इसी दौरान कार में सवार 03 व्यक्ति पुलिस के आने की भनक पाकर मौका पाकर जंगल की ओर भाग गये, एक व्यक्ति कार की सीट पर बैठा मिला पूछने पर अपना नाम सम्पत कुमार टोप्पो उम्र 24 साल निवासी कोरिमा थाना अंबिकापुर का होना बताया, पुलिस टीम द्वारा उससे जाली नोट रखने के संबंध में पूछताछ करने के उपरांत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर ड्राईवर सीट के पीछे रखे बैग को खोलकर देखने पर 500-500 रू. के नकली नोट कुल 150 नग 75 हजार रू. नकली नोट के साथ 500-500 रू. के असली नोट 98 नग 49 हजार नगद एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज मिलने पर जप्त करते हुये सम्पत कुमार टोप्पो को अभिरक्षा में लिया गया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240701-WA0100.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240701-WA0100.mp4

    उक्त नकली नोट रखने के संबंध में सम्पत कुमार टोप्पो से पूछताछ करने पर बताया कि उसके फरार साथी के बतायेनुसार असली नोट के बदले 05 गुना नकली नोट ओड़िसा का एक पार्टी देगा, यदि नकली नोट का व्यवसाय करना है तो पैसा का व्यवस्था करो, ऐसा उसके साथी के कहने पर वह 50 हजार रू. की व्यवस्था कर दिनांक 29.06.2024 को अपने साथी के साथ कार क्र. सी.जी. 16 सी.एम. 9300 में सवार होकर भरारी नाला के पास आया था, जहाॅं ओड़िसा की पार्टी द्वारा दूसरे दिन आने हेतु कहने पर दिनांक 30.06.2024 को अपने साथी के साथ पहुंचा था, जहाॅं पहले से ओड़िसा के व्यक्ति आये और सैम्पल दिखाने के उपरांत 500-500 रू. के नकली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू. दिये, जिसे वह कार में पीछे तरफ रखा था, इसी दौरान वे पुलिस को देखकर भाग गये। *अभियुक्त सम्पत कुमार टोप्पो उम्र उम्र 24 साल निवासी कोरिमा थाना अंबिकापुर जिला सरगुजा* का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध पाये जाने पर उसे दिनांक 30.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज गया है। प्रकरण के फरार आरोपीगणों की पतासाजी जारी है।

     

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक सरोज टोप्पो, स.उ.नि. एन.पी.साहू, प्र.आर. 266 सुखदेव सिदार, आर. 601 सुरेश एक्का, आर. 542 आलोक मिंज, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे एवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *”थाना बागबहार द्वारा नकली नोट का व्यवसाय करने वाले गैंग के सदस्य सम्पत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ में उसके द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है, फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु स्पेशल टीम को लगाया है।”*

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 🟠 कल छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आएगा SMS 🔵 महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त होगी जारी 🛑 फिलहाल जांच स्थगित, कामकाजी महिलाएं भी ले रहीं फायदा-ऐसी शिकायत है
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* काम से लौट रहे व्यक्ति के ट्रक के नीचे चपेट में आने से बेहद दर्दनाक एक्सीडेंट , बाया हाथ पूर्णत: क्षतिग्रस्त
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….

    July 28, 2026

    भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन
    • राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, सरगुजा पुलिस की ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक………..
    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?