*काम से लौट रहे व्यक्ति के ट्रक के नीचे चपेट में आने से बेहद दर्दनाक एक्सीडेंट , बाया हाथ पूर्णत: क्षतिग्रस्त*

आज 1 जुलाई को लगभग शाम 6:00 बजे बंदियाखर से काम करके लौटते हुए… अंबिकापुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से मतिराम विश्वकर्मा (पिता-शनीराम विश्वकर्मा) निवासी लुडेग , का दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ । एक्सीडेंट होते ही समस्त जनता जनार्दन पीड़ित की रक्षा करना हेतु जुट गए एवं तत्काल पत्रकार बंधुओ एवं पुलिस प्रशासन को संपर्क करके घटनास्थल में आमंत्रित किया ।

इसके पश्चात पत्रकार बंधुओ एवं पुलिस प्रशासन के साथ जनता जनार्दन में सहयोग की भावना रखते हुए , तुरंत पिकअप में पीड़ित को अस्पताल के लिए रवाना किया । पीड़ित जब होश में आया तो पीड़ित का बताना था कि ; “उसे चक्कर आ गया था और वह रोड में गिर गया था , जिससे उसका एक हाथ फैल गया एवं ट्रक उसे पर चढ़ गया” जिसके कारण उसके बाएं हाथ में पूर्णत: में क्षति पहुंची , । अस्पताल पहुंचने पर पट्टी मरहम करने के पश्चात सिविल अस्पताल पत्थलगांव ने बॉटल चढ़ने के पश्चात तुरंत अंबिकापुर रेफर करने की बात कही…!!



आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
