Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, May 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छठवें चरण में 3 केंद्रीय मंत्री समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में, इन VIP कैंडिडेट की किस्मत दांव पर
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छठवें चरण में 3 केंद्रीय मंत्री समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में, इन VIP कैंडिडेट की किस्मत दांव पर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    छठवें चरण में 3 केंद्रीय मंत्री समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में, इन VIP कैंडिडेट की किस्मत दांव पर

     

    लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Election 2024 ) के छठवें चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी। इस फेज में कई VIP कैंडिडेट की किस्मत भी दांव पर है। छठवें चरण में 3 केंद्रीय मंत्री समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में हैं। 3 केंद्रीय मंत्री और 3 पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ) (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (Manoj Tiwari ) (भाजपा) व कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar ) (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (Maneka Gandhi ) (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti ) (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय (Abhijit Gangopadhyay) (भाजपा), करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar), कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल (Naveen Jindal ) और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। इनके अलावा बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj), संबित पात्रा (Sambit Patra ),राज बब्बर (Raj Babbar), दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav)भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।आइए डालते हैं VIP कैंडिडेट की सीटों की स्थिति पर एक नजरः-

     

    संबलपुर लोकसभा सीट (Sambalpur Lok Sabha seat)

     

    ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने वर्तमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ) को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने नागेंद्र कुमार प्रधान और बीजू जनता दल ने प्रणब प्रकाश दास को मैदान में उतारा है।

     

    पुरी लोकसभा सीट (Puri Lok Sabha seat)

     

    बीजेपी ने पुरी लोकसभा सीट से संबित पात्रा (Sambit Patra) को टिकट दिया है। वहीं बीजद ने IPS रहे अरूप मोहन को मैदान में उतारा है। पुरी लोकसभा सीट बीजद का गढ़ रहा है।

     

    नॉर्थ दिल्ली लोकसभा सीट (North Delhi Lok Sabha seat)

     

    नॉर्थ दिल्ली लोकसभा सीट से दो बार के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को बीजेपी ने लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) मैदान में हैं। कन्हैया इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से CPI की टिकट पर चुनाव लड़ा था। कन्हैया को हार का मुंह देखना पड़ा था।

     

    नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha seat)

     

    भाजपा ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को मैदान में उतारा है। बांसुरी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनका सामना आम आदमी पार्टी के 3 बार विधायक रह चुके सोमनाथ भारती से है।

     

    सुल्तानपुर लोकसभा सीट (Sultanpur Lok Sabha seat)

     

    8 बार सांसद रह चुकी मेनका गांधी (Maneka Gandhi) को बीजेपी ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं मेनका के सामने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राम भुआल निषाद मैदान में हैं।

     

    आजमगढ़ लोकसभा सीट (Azamgarh Lok Sabha seat)

     

    आजमगढ़ सीट पर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और धर्मेद्र यादव दूसरी बार आमने-सामने हैं। 2022 बाइपोल में निरहुआ ने धर्मेद्र यादव को हराया था। अखिलेश के भाई धर्मेंद्र को सपा के साथ इंडी गठबंधन का भी सपोर्ट मिल रहा है।

     

    कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट (Kurukshetra Lok Sabha seat)

     

    कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस से भाजपा में आए नवीन जिंदल (Naveen Jindal) को बीजेपी ने टिकट दिया है। नवीन का मुकाबाल आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता और इनेलो के अभय सिंह चौटाला से है।

     

    डुमरियागंज लोकसभा सीट (Dumariyaganj Lok Sabha seat)

     

    डुमरियागंज सीट से भाजपा ने पूर्व CM जगदंबिका पाल को पांचवीं बार चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने नदीम और इंडी गठबंधन के सपा नेता भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी मैदान में हैं।

     

    करनाल लोकसभा सीट (Karnal Lok Sabha seat)

     

    बीजेपी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar ) को करनाल लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने दिव्यांशु बुद्धिराजा को मैदान में उतारा है।

     

    गुड़गांव लोकसभा सीट (Gurgaon Lok Sabha seat)

     

    कांग्रेस ने अभिनेता राज बब्बर (Raj Babbar) को गुड़गांव लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं उन्हें टक्कर भाजपा के राव इंद्रजीत देंगे। जेपी के राहुल यादव भी मैदान में कूद पड़े हैं।

     

    अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट

     

    जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार यहां लोकसभा चुनाव हो रहा है। अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से PDP चीफ और पूर्व CM महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) मैदान में है। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस से मियां अल्ताफ चुनाव लड़ रहे हैं।

     

    तामलुक लोकसभा सीट (Tamluk Lok Sabha seat)

     

    पश्चिम बंगाल के तामलुक लोकसभा सीट से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय (Abhijit Gangopadhyay) को बीजेपी ने टिकट दिया है। वहीं टीएमसी ने देबांगशु भट्टाचार्य को मैदान में उतारा है।

     

    छठवें चरण में BJP कैंडिडेट सबसे अमीर कैंडिडेट

     

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 889 उम्मीदवारों में से 343 कैंडिडेट करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा भाजपा के 48 उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस से BJP में आए नवीन जिंदल सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। उनके पास 1241 करोड़ की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर संतृप्त मिश्रा (482 करोड़ रुपए) और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुशील गुप्ता (169 करोड़ रुपए) हैं। बीजू जनता दल के सभी 6 कैंडिडेट, RJD और JDU के सभी 4 कैंडिडेट, सपा के 11, TMC के 7, कांग्रेस के 20 और आम आदमी पार्टी के 4 कैंडिडेटस की संपत्ति एक करोड़ या उससे ज्यादा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए जाने, नाबालिक को धूम्रपान सामग्री बेचते पाए जाने पर COTPA एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी,
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* बिजली संबंधित सभी शिकायतों और समस्याओं का किया जा रहा निराकरण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?