Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आयुष्मान भारत अंतर्गत जनजागरूकता हेतु ‘आयुष्मान साइकिल रैली’ का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आयुष्मान भारत अंतर्गत जनजागरूकता हेतु ‘आयुष्मान साइकिल रैली’ का हुआ आयोजन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *आयुष्मान भारत अंतर्गत जनजागरूकता हेतु ‘आयुष्मान साइकिल रैली’ का हुआ आयोजन*

    *रणजीता स्टेडियम से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लोगों को दिया स्वास्थ्य का संदेश*

    *जशपुर, 28 सितम्बर 2024/* आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मनाए जा रहे आयुष्मान पखवाड़े के तहत 20 से 30 सितम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम से आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत ‘आयुष्मान साइकिल रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने हेतु लोगों को प्रेरित करना एवं योजना के संबंध में जागरूकता का प्रसार करना भी इसका उद्देश्य था।

    इस कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत शान्ति भगत, अध्यक्ष नगर पालिका राधेश्याम राम, उपाध्यक्ष नगरपालिका राजेश गुप्ता, जनप्रतिनिधि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली में विभिन्न आयु वर्ग के साइकिल सवारों ने भाग लिया। जहां स्कूली बच्चों से लेकर शहर के नागरिकों तथा विभागीय अधिकारियों ने रणजीता स्टेडियम से लेकर जिला अस्पताल, महाराजा चौक, जैन मंदिर, बस स्टैंड होते हुए रैली का समापन रणजीता स्टेडियम में हुआ। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर जोर देते हुए नारे लगाए। इस अवसर अपर कलेक्टर प्रवीण कुमार साहू, सीएमएचओ डॉ. घनश्याम जात्रा, डीपीएम गणपत नायक, ज़िला परियोजना समन्वयक शिशिर सिंह परमार एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक राशनकार्ड धारी परिवार को पात्रता अनुशार 50 हज़ार से 5 लाख तक का मुफ़्त इलाज प्रदान किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री साय ने तपकरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छोटे और सीमांत किसान, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि है। उठा सकते हैं।
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?