Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Bihar Bridge Collapsed: बिहार में करोड़ों की लागत से बना ब्रिज गिरा, देखें वायरल वीडियो
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Bihar Bridge Collapsed: बिहार में करोड़ों की लागत से बना ब्रिज गिरा, देखें वायरल वीडियो

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    Bihar Bridge Collapsed: बिहार में करोड़ों की लागत से बना ब्रिज गिरा, देखें वायरल वीडियो

    Bihar Bridge Collapsed News: बिहार के अररिया में एक पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर नदी में गिर गया। बिहार में सिकटी के पड़रिया में बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पुल बन रहा था, जो आज नदी में समा गया।

    Bihar Bridge Collapsed News: अररिया. बिहार के अररिया में एक पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर नदी में गिर गया। बिहार में सिकटी के पड़रिया में बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पुल बन रहा था, जो आज नदी में समा गया। जानकारी के अनुसार यह पुल अभी पूरा भी नहीं बना था और नदी में गिर गया। लोगों को सालों से इस पुल के बनने का इंतज़ार था। यह पुल सिखटी और कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ता।

    स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इस पुल को बनाने के लिए बहुत कोशिश की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले जब यह पुल बना था तो बाढ़ की वजह से नदी का किनारा दूर चला गया था। इसके बाद 12 करोड़ रुपये की लागत से नदी के किनारे तक पुल को बड़ा बनाने का काम शुरू हुआ। लेकिन विभाग के लोगों ने ध्यान नहीं दिया और ठेकेदार ने सही से काम नहीं किया। इस वजह से मंगलवार को पुल नदी में गिर गया।

    बन रहा था बकरा नदी पर पुल

     

    यह पुल बकरा नदी और कुर्साकाटा के बीच डोमरा बांध पर बन रहा था। कुछ दिन पहले ही विधायक विजय कुमार मंडल, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को अपने साथ लेकर पुल देखने गए थे। तब यह तय हुआ था कि बाढ़ से पहले पुल के दोनों तरफ नदी के किनारे को मजबूत करने का काम किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। न तो किनारे को मजबूत किया गया और न ही ठेकेदार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

    बिहार बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा, ‘ठेकेदार रात में चोरी-छिपे पुल का निर्माण करता था। अगर पुल के खंभे सही से बनाए गए होते तो यह नदी में नहीं गिरता।’ उन्होंने ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और कार्यपालक अभियंता के खिलाफ केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Land Registry के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* PM Kisan Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की, किसानों के खाते में पहुंचने लगे दो-दो हजार रुपये
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?