Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चंद्रबाबू नायडू ने ली आंध्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बतौर सीएम चौथा कार्यकाल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चंद्रबाबू नायडू ने ली आंध्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बतौर सीएम चौथा कार्यकाल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    चंद्रबाबू नायडू ने ली आंध्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बतौर सीएम चौथा कार्यकाल

    तेलुगु देशम पार्टी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू आज चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. विजयवाड़ा में केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और बंडी संजय कुमार के साथ-साथ कई अन्य नेता शामिल रहे. अमित शाह और जेपी नड्डा मंगलवार शाम को ही समारोह में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंच गए थे.
    चंद्रबाबू नायडू के बाद जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. चंद्रबाबू नायडू की सरकार में डिप्टी सीएम को मिलाकर 23 मंत्री हैं. टीडीपी से 19, पवन कल्याण समेत जनसेना से 3 और भाजपा से एक मंत्री है. एक पद खाली रखा गया है.
    चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश को भी चंद्रबाबू नायडू सरकार में मंत्री बनाया गया है. इनके अलावा टीडीपी आंध्र प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू और जनसेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर भी कैबिनेट में हैं. टीडीपी के मंत्रियों में 17 नए चेहरों को मौका मिला है. जनसेना पार्टी के तीन मंत्री पवन कल्याण, नादेंडला मनोहर और कंडुला दुर्गेश हैं, जबकि बीजेपी के कोटे से सत्य कुमार यादव एकमात्र मंत्री हैं. चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं हैं. एन मोहम्मद फारूक के रूप में एक मुस्लिम चेहरे को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.
    लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए थे. यहां तेलुगू देशम पार्टी ने जनसेना और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. तीनों दल ने मिलकर जगन मोहन रेड्डी की सरकार को बुरी तरह हराया. आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए को 175 में से 164 सीटों पर जीत मिली. चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को 135 सीटें, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं. वहीं जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी को सिर्फ 11 सीटों पर ही जीत मिली. कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुला.

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे भुवनेश्वर, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* Free fire game खेलने की लत ने ली ; 12वीं के छात्र की जान… पैसा हार गया तो डांट के डर से कर ली आत्महत्या
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?