Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 02 मोटर सायकल चोरी के मामले में 04 आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 02 मोटर सायकल चोरी के मामले में 04 आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *02 मोटर सायकल चोरी के मामले में 04 आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    *आरोपीगण चोरी का मोटर सायकल को बेचने के फिराक में घूम रहे थे,*

    *आरोपियों के कब्जे से चोरी के 02 मोटर सायकल जप्त,*   

    *थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध धारा 303 भा.न्या.सं. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।* 

     

    आरोपियों के नाम:-

    1. मनोज राम उम्र 32 साल निवासी बरटोली थाना सिटी कोतवाली जशपुर।

    2. जीवन किशोर टोप्पो उम्र 20 साल निवासी कनमोरा थाना सिटी कोतवाली जशपुर।

    3. सुनील बरवा उम्र 39 साल निवासी भागलपुर थाना सिटी कोतवाली जशपुर।

    4. कार्तिक भगत उम्र 24 साल निवासी नवाटोली थाना सिटी कोतवाली जशपुर।

     

    ——000—–

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नर्मदेष्वर नवीन ओझा निवासी खजांचीटोली जशपुर ने दिनांक 22.08.2024 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.08.2024 की रात्रि में यह 09 बजे लगभग ऑफिस का कार्य करके अपने घर में वापस आया और काला रंग का बजाज पल्सर 125 सी.सी. मो.सा. क्र. सी.जी. 14 एम.एस. 5892 को घर के सामने खड़ा कर सो गया था, सुबह उठकर देखा तो कोई अज्ञात चोर उसके मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था।

    इसी प्रकार पड़ोस में रहने वाले युवराज सिंह का मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.टी. 5838 को जो प्रार्थी के बगल में खड़ी किया था उसे भी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। उक्त दोनों प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 303 भा.न्या.सं. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    उक्त दोनों चोरी के प्रकरण में पुलिस द्वारा मुखबीर लगाकर लगातार पतासाजी की जा रही थी, पतासाजी दौरान आरोपी मनोज राम के साथ उसका साथी जीवन किशोर टोप्पो एच.एफ. डिलक्स सी.जी. 14 एम.टी. 5838 में तथा सुनील बरवा व कार्तिक भगत बजाज पल्सर सी.जी. 14 एम.एस. 5892 में बालाछापर की ओर घूमने की सूचना मिली, इस सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर से निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर उक्त आरोपियों को रोककर वाहन का दस्तावेज की मांग किया गया, उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताने पर उन्हें अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में उक्त आरोपियों ने मोटर सायकल को प्रार्थी के घर आंगन से चोरी करना स्वीकार किया एवं मोटर सायकल को बेचने के लिये ग्राहक की तलाष करना बताये। आरोपीगण 1-मनोज राम उम्र 32 साल निवासी बरटोली थाना सिटी कोतवाली जशपुर, 2-जीवन किशोर टोप्पो उम्र 20 साल निवासी कनमोरा थाना सिटी कोतवाली जशपुर, 3-सुनील बरवा उम्र 39 साल निवासी भागलपुर थाना सिटी कोतवाली जशपुर एवं 4- कार्तिक भगत उम्र 24 साल निवासी नवाटोली थाना सिटी कोतवाली जशपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 06.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, स.उ.नि. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. शोभनाथ सिंह, आर. 178 विनोद तिर्की, सै. थानेष्वर देषमुख, सै. प्रमोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    ——000—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अवैध रूप से देशी कट्टा रखकर घूम रहे आरोपी विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू निवासी नवाटोली को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सूने मकान का ताला तोड़कर मोबाईल, नगदी रकम, सोने एवं चांदी के जेवरात कुल कीमती 75 हजार रू. की चोरी करने के मामले में 01 अपचारी सहित कुल 04 आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?