Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त….
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त….

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त

     

    मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में स्वीप कार्यक्रम की भूमिका अहम…

     

    दुर्ग । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न होने पर मतदान कार्य संपन्न कराने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों सहित जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में स्वीप कार्यक्रम की अहम भूमिका रही है। जहां पिछले लोकसभा चुनाव में 71.68 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं वर्तमान लोकसभा चुनाव में 73.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान में लगभग 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान कराने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वहन किया, वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया। भीषण गर्मी होने के बावजूद जिले के नागरिकों ने पूरे सहयोग के साथ निर्वाचन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लेकर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त की। नए मतदाताओं ने भी पहले बार मताधिकार का प्रयोग करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने भी उत्साह से मतदान किया।

    जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सभी तरह के समाचारों का पर्याप्त कव्हरेज करते हुए लोगों को अवगत कराया। स्काउट-गाईड, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों द्वारा मतदान सहभागिता निभाई, जो सराहनीय रहा। मतदान दलों को लाने-ले जाने के अन्य कार्यों में लगे वाहन चालकों के सहयोग के बिना यह निर्वाचन कार्य भली-भांति संपादित नहीं हो पाता, वाहन चालकों के पूर्ण समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठ होने के फलस्वरूप यह कार्य संपादित हुआ है, इसके लिए सभी वाहन चालक बधाई के पात्र हैं। इसके अलावा स्वसहायता समूह, चेंबर ऑफ कॉमर्स, चिकित्सीय संस्थानों, सामाजिक संगठनों सहित अन्य सभी संस्थाओं ने अपनी भूमिका अदा की है और उनका कार्य सराहनीय रहा है, ये सभी बधाई के पात्र हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के कल 09 मई को घोषित होंगे परीक्षा परिणाम, माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने दी जानकारी
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मंत्रालय में ED ने मारी रेड, गिरफ्तार ओएसडी के चैम्बर की तलाशी जारी
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?