Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त करें:कलेक्टर
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त करें:कलेक्टर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त करें:कलेक्टर

    Oplus_0

    कोरबा 03 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किये जाये. उन्होंने कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने कहा शिकायत मिलने पर कार्यो की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के साथ लोगों के घरों तक गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य करने वाले ठेकेदारों को 2 माह में सभी अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ऐसे ठेकेदार जिसका 80 प्रतिशत से ज्यादा भुगतान किया जाना है, उनका जिला जल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा कार्यों के सत्यापन के पश्चात ही भुगतान किया जाये। उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल ग्राम/समूह नल-जल प्रदाय योजना, सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना, स्वीकृत योजनाओं में स्रोत की अद्यतन स्थिति, जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कूप खनन कार्य, समूह नल जल प्रदाय योजना, विद्युतीकरण आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    बैठक में ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री बच्चन, निर्माण कार्यों के ठेकेदार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    स/मनोज रजक

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वक्फ़ अधिनियम में संशोधन करने विशेष बिल ला रही मोदी सरकार
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बड़े हमले की साजिश रच रहे थे जून में गिरफ्तार 2 माओवादी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?