कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

पंजाब। इस लोकसभा चुनाव में परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं. ताजा मामला पंजाब से सामने आया है, जहां एक पूर्व विधायक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. दरअसल, पंजाब के धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. दलवीर सिंह संगरूर में सुखपाल सिंह खैरा को कांग्रेसी उम्मीदवार बनाए जाने से खफा थे. उन्होंने 2022 में भगवंत मान द्वारा सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव लड़ा था, हालांकि हार गए थे. वहीं बताया जाता है कि वह इस बार भी चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी ने विधायक सुखपाल खेहरा को पैराशूट उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतार दिया. इसके बाद से उनकी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी थी. उन्होंने इस्तीफा देने से एक दिन पहले ही सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी के संकेत दे दिए थे.



