Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आजादी का जश्न मनाने देश तैयार , विकसित भारत @2047 की थीम पर मनेगा आजादी का जश्न , प्रातः 7 :33 मिनट पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी ….
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आजादी का जश्न मनाने देश तैयार , विकसित भारत @2047 की थीम पर मनेगा आजादी का जश्न , प्रातः 7 :33 मिनट पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी ….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    आजादी का जश्न मनाने देश तैयार , विकसित भारत @2047 की थीम पर मनेगा आजादी का जश्न , प्रातः 7 :33 मिनट पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी ….

    दिल्ली। देश अपनी आजादी का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राजधानी दिल्ली को तिरंगे के रंग में सजाया जा रहा है। लाल किला दुल्हन की तरह तैयार हो रहा है और देश को इंतजार है 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की सुबह का।

     

    जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराएंगे। भारत सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त, 2024 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे।

    भारत सरकार के बयान में आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन देंगे। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत @ 2047’ है। यह समारोह 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की दिशा में सरकार के प्रयासों को नए सिरे से बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

     

    7:30 बजे फराएंगे तिरंगा

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त की सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फराएंगे और इसके बाद वह राष्ट्र को संबोधत करेंगे। इसमें वह पिछली उपलब्धियों के साथ ही भविष्य के लक्ष्यों को भी रेखांकित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी का संबोधन ध्वजारोहण के बाद 7:33 मिनट पर शुरू होगा। बता दें, इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचायती राज संस्थाओं की करीब 400 महिला प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए करीब 45 लखपति दीदी और करीब 30 ड्रोन दीदी को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

     

    चार बजे से शुरू हो जाएगी दिल्ली मेट्रो

     

    आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) 15 अगस्त को अपनी सभी लाइन पर टर्मिनल स्टेशन से तड़के चार बजे ट्रेन परिचालन शुरू कर देगा। अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर तड़के चार बजे से सुबह छह बजे तक डीएमआरसी की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं 15 मिनट के अंतर पर उपलब्ध होंगी और उसके बाद की अवधि में नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा। इसके अलावा, जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें स्टेशन पर वैध फोटो पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश और यात्रा की अनुमति दी जाएगी। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर निकास के लिए मान्य होगी, जो कार्यक्रम स्थल के सबसे नजदीक हैं। यह निमंत्रण कार्ड केवल इन्हीं तीन स्टेशन से वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य होंगे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* BIG BREAKING: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने किया संबोधन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ज्योति बनीं सावन क्वीन ,संध्या द्वितीय ,अनुराधा को मिला तृतीय स्थान,आर्यावर्त ब्राह्मण महिला मंडल ने किया आयोजन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?