Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, October 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कोतबा में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कोतबा में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कोतबा में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण

    कोतबा।

    भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कोतबा में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उनकी पावन स्मृति में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

     

    इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण किया।

    इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का निर्माण श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की ही देन है। हम उनके सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास पथ पर अग्रसर हैं। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनका योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। अटल परिसर आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगा।

     

    भाजपा नेता सावरिया अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि सतिघाट कोतबा में अटल जी के जन्मदिवस जैसे पुण्य अवसर पर, उन्हीं के नाम से बने इस अटल परिसर का उद्घाटन हो रहा है। यह परिसर केवल ईंट और सीमेंट से बना भवन नहीं है, बल्कि यह अटल जी के विचारों, उनके आदर्शों और सुशासन की सोच का जीवंत प्रतीक है। अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवेदना और संवाद की नई दिशा दी। उनका व्यक्तित्व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

     

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमवती भगत, भाजपा के वरिष्ट नेता उमाशंकर भगत, सावरिया अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जागेश्वरी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष हितेंद्र पैंकरा, उपाध्यक्ष सुमन शर्मा और सभी पार्षद, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, धरम साहू, रोहित साहू, कन्हाई राम यादव, हेमसागर गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न विभागों के

    अधिकारी-कर्मचारी और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव — राष्ट्रीय सेवा योजना का भव्य समापन ग्राम पंचायत इला में …………….
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव द्वारा किया गया “शहीदी सप्ताह” पर व्याख्यान का आयोजन… मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए गुरु सिंह सिख सभा पत्थलगांव के अध्यक्ष एवं सदस्य…………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?