Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संसद में एक साथ बैठेंगे पति-पत्नी: तीन भाई भी रहेंगे मौजूद, शपथ ग्रहण होते ही बनेगा इतिहास, लोकसभा में गूंजेगी यादव परिवार की आवाज
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संसद में एक साथ बैठेंगे पति-पत्नी: तीन भाई भी रहेंगे मौजूद, शपथ ग्रहण होते ही बनेगा इतिहास, लोकसभा में गूंजेगी यादव परिवार की आवाज

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    संसद में एक साथ बैठेंगे पति-पत्नी: तीन भाई भी रहेंगे मौजूद, शपथ ग्रहण होते ही बनेगा इतिहास, लोकसभा में गूंजेगी यादव परिवार की आवाज

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव में नए कीर्तिमान बनाने वाली समाजवादी पार्टी को एक अनूठी उपलब्धि मिली है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव संसद में एक साथ सांसद पहुंचने वाले पहले पति-पत्नी होंगे। लोकसभा इलेक्शन में कन्नौज से अखिलेश यादव और मैनपुरी से डिंपल यादव ने जीत दर्ज की है। अखिलेश के विधानसभा इस्तीफे के बाद देश की संसदीय सियासत में नया इतिहास बन गया है। पति-पत्नी की इकलौती जोड़ी के रूप में डिंपल और अखिलेश संसद में नजर आएंगे। बहरहाल इससे पहले भी संसद में पति-पत्नी की जोड़ी पहुंच चुकी है।

     

    इस बार लोकसभा के चुनाव में सैफई परिवार ने यह कारनामा किया है। लोकसभा के आगामी सत्र में सांसदों की शपथ के साथ ही अखिलेश और डिंपल के नाम यह रिकार्ड दर्ज हो जाएगा। यूपी से एक साथ लोकसभा पहुंचने वाले पहले दंपती बनेंगे। अखिलेश न सिर्फ पहली बार अपनी पत्नी के साथ लोकसभा में मौजूद रहेंगे, बल्कि इस बार उनके तीन भाई भी बतौर सांसद सदन में उनके साथ रहेंगे।

     

    तीन भाई भी रहेंगे मौजूद

    दरअसल, इस बार सैफई परिवार के पांच सदस्य निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे हैं। इसमें कन्नौज से अखिलेश यादव और मैनपुरी से डिंपल यादव के अलावा आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव भी सांसद चुने गए हैं। इस तरह एक ही परिवार के पांच सदस्यों के साथ लोकसभा में देश का सबसे बड़ा कुनबा रहेगा।

     

    पप्पू यादव और उनकी पत्नी भी दो बार बन चुके हैं सांसद

    संसदीय इतिहास में इससे पहले भी पति-पत्नी सदन में रहे हैं। बिहार के सांसद पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन 2004 और 2014 में एक साथ जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे थे। लेकिन यह जोड़ी अलग-अलग पार्टियों के सिंबल पर चुनाव जीत कर संसद पहुंची थी। इस बार भी पप्पू यादव चुनाव जीते है। उनकी पत्नी कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी एक साथ संसद पहुंच चुके हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग सदनों में थे। धर्मेंद्र लोकसभा तो वहीं हेमा मालिनी राज्यसभा में थी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Modi 3.0 Budget: पहले बजट में नौकरियों पर जोर देने की संभावना; PLI योजना, छोटे उद्यमों के लिए प्रोत्साहन, मध्यम वर्ग के लिए..
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रचनात्मक कार्य- अंबिकापुर में पितृ दिवस पर अग्रवाल संगठन की महिला इकाई ने हरी भजनाश्रम में किया कार्यक्रम का आयोजन, महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सुभाष गोयल के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, कविता पाठ के साथ ही स्वल्पाहार का भी हुआ आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?