जग्गी हत्याकांड, जमानत लेने फ़िरोज़ सिद्दीकी रायपुर कोर्ट में

रायपुर। जग्गी हत्याकांड मामले में जमानत लेने फ़िरोज़ सिद्दीकी आज रायपुर कोर्ट में पेश हुए. वरिष्ठ वकील शाहिद सिद्दीकी साथ में मौजूद है. स्पेशल सेशन कोर्ट में 25 हजार के दो जमानत दारों के बॉन्ड के साथ पेश हुए. दरअसल फ़िरोज़ सिद्दीकी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जग्गी हत्याकांड में सजा के खिलाफ SLP याचिका दायर की गई थी. जिस पर उन्हें जमानत का लाभ देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो जमानत दारो के साथ जिला अदालत से जमानत लेने की अनुमति दी. SLP याचिका में फ़िरोज़ सिद्दीकी ने खुद को बेगुनाह और निर्दोष बताया था. दो-तीन और आरोपियों ने आज सरेंडर किया है.



