Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी मो. शेख असलम को जशपुर पुलिस ने रायगढ़ से दबोचा, भेजा गया जेल,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी मो. शेख असलम को जशपुर पुलिस ने रायगढ़ से दबोचा, भेजा गया जेल,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी मो. शेख असलम को जशपुर पुलिस ने रायगढ़ से दबोचा, भेजा गया जेल,* 

    *आरोपी मो. शेख असलम के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 221/2024 धारा 137(2), 87, 64 (2) (m) बी.एन.एस. 4, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज।* 

     

    गिरफ्तार आरोपीः- मो. शेख असलम उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्र. 09 रायगढ़ जिला रायगढ़ छ.ग.।

     

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का एक 48 वर्षीय पिता ने दिनांक 07.09.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री उक्त दिनांक को घर से अपने मोबाईल रिपेयर कराने के लिये निकली थी, जो वापस घर में नहीं आई। प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2) भा.न्या.सं. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा महिला संबंधी अपराध के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष अभियान चलाया गया है एवं सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया है। विवेचना दौरान अपहृता के रायगढ़ में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा उसे बरामद कर महिला अधिकारी से कथन लिया गया। पूछताछ में अपहृता ने बताई कि उक्त दिनांक को रायगढ़ टिकरापारा का मो. शेख असलम उसे झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ रायगढ़ ले गया एवं अपने घर में रखकर दुष्कर्म किया है। आरोपी को रायगढ़ में दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी मो. शेख असलम उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्र. 09 रायगढ़ जिला रायगढ़ छ.ग. के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 22.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशकर तिवारी, प्र.आर. 377 आनंद श्रीवास्तव, आर. अमित एक्का, आर. 350 हेमंत कुजूर, म.आर. पूनम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    —-00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस की टीम ने लोरो घाटी के पास काईकछार में तस्करों का पीछा कर जान जोखिम में डालकर जलते हुये ट्रक वाहन से सकुशल गौ-वंश को मुक्त कराया,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सनी लियोन ले रही महतारी वंदन योजना का लाभ, कांग्रेस नेता का दावा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?