Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के ठिकानों पर दबिश देकर कुल 10 तस्कर गिरफ्तार किये एवं 37 गौ-वंश को मुक्त कराया गया
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के ठिकानों पर दबिश देकर कुल 10 तस्कर गिरफ्तार किये एवं 37 गौ-वंश को मुक्त कराया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * एसपी जशपुर एवं लगभग 125 अधि./कर्मचारियों द्वारा पशु तस्करी के लिये कुख्यात सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर “ऑपरेशन शंखनाद” चलाकर धावा बोला गया,*

    * जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के ठिकानों पर दबिश देकर कुल 10 तस्कर गिरफ्तार किये एवं 37 गौ-वंश को मुक्त कराया गया,*

    * दबिश के दौरान आरोपीगणों से गौ-तस्करी में प्रयुक्त 09 पीकअप वाहन, 04 कार, 05 मोटर सायकल जप्त किया गया,*

    * पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई थी,*

    * गिरफ्तार हुये आरोपियों के विरूद्ध अनेकों न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था,* 

    * गौ-तस्करी में जप्त वाहनों को राजसात की जायेगी।*

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के नेतृत्व में लगभग 125 अधि./कर्मचारियों द्वारा विभिन्न 05 टीम बनाकर बलवा ड्रील, अश्रु गैस सामग्री के लैस होकर आज दिनांक 07.08.2024 के प्रातः 04ः00 बजे जशपुर-झारखंड प्रांत के सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर ”ऑपरेशन शंखनाद“ चलाते हुये गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई थी। दबिश देने के दौरान पुलिस टीम द्वारा 04 अलग-अलग बाड़े से कुल 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से जप्त किया गया, साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त कुल 10 तस्करों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 09 पीकअप वाहन, 03 कार, 01 स्कार्पियो, 05 मोटर सायकल जप्त किया गया। तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। गिरफ्तार हुये आरोपियों के विरूद्ध अनेकों न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240808-WA0109.mp4

    विदित हो कि जब भी इस इस ग्राम में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती है, तो तस्करों के परिजन एवं ग्रामीण महिलायें अनावश्यक पुलिस से उलझने का प्रयास करते हैं, परंतु आज पुलिस अधीक्षक के सख्त तेवर के सामने आरोपियों में भय का माहौल था। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा गांव के युवापीढ़ी को संबोधित करते हुये उन्हें अपराध से दूर रहने की समझाईस दिया गया। यह ग्राम सीमावर्ती शंख नदी के किनारे स्थित है एवं ग्राम में समुदाय विशेष के लोगों की संख्या अधिक है। पुलिस के सख्त कार्यवाही से पशु तस्करों में व्यापक प्रभाव पड़ा है। आने वाले दिनों में पूरे जिले में वृहद स्तर पर गौ-तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

     

    उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेष समरथ, थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे, उप निरीक्षक सरिता तिवारी सहित अन्य अधि./कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *”जशपुर पुलिस द्वारा आज प्रातः में साईंटांगरटोली में “ऑपरेशन शंखनाद” चलाते हुये 10 तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 09 पीकअप वाहन, 04 कार, 05 मोटर सायकल जप्त किया गया है, आने वाले दिनों में पूरे जिले में इस तरह की कार्यवाही की जायेगी एवं जिले को पशु तस्करों से पूर्णतः मुक्त कराया जायेगा।“*

     

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* धुमकुड़िया उरांव आदिवासी युवा समाज रायपुर इकाई एवं आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ मनायेगी आदिवासी दिवस
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* माह के प्रथम गुरुवार को सिकल सेल के रोगी ले सकते हैं विशेष उपचार एवं परामर्श
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?