Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में 2019 का ट्रेंड बरकरार, इस बार भी तीन महिला सांसद करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व, जानिए किसने कितने मतों से दर्ज की जीत
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में 2019 का ट्रेंड बरकरार, इस बार भी तीन महिला सांसद करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व, जानिए किसने कितने मतों से दर्ज की जीत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में 2019 का ट्रेंड बरकरार, इस बार भी तीन महिला सांसद करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व, जानिए किसने कितने मतों से दर्ज की जीत

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई है. प्रदेश में पिछले दो लोकसभा चुनावों से महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है. 11 लोकसभा सीटों के हिसाब से राज्य में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 27 फीसदी से ज्यादा है. लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों का दबदबा बरकरार रहा. लोकसभा चुनाव 2019 में तीन महिला प्रत्याशी जीतकर आई थी तो वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में भी 3 लोकसभा क्षेत्रों से महिला उम्मीदवार निर्वाचित हुईं हैं. जिसमें कोरबा से ज्योत्सना महंत, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े सांसद बन गईं हैं.

     

    कुल 6 महिला प्रत्याशी रहीं मैदान में

    लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने तीन-तीन सीटों से महिलाओं को टिकट दिया था. भाजपा ने जहां कोरबा से सरोज पाण्डे, जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा तो वहीं कांग्रेस ने कोरबा से ज्योत्सना महंत, रायगढ़ से डॉ. मेनका देवी, सरगुजा से शशि सिंह को मौका दिया. इन 6 प्रत्याशियों में भाजपा की दो प्रत्याशी कमलेश जांगड़े और रूपकुमारी चौधरी को जीत मिली. वहीं कांग्रेस की केवल एक ज्योत्सना महंत चुनाव जीतने में कामयाब रहीं. बाकी तीन प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा.

     

    महिला उम्मीदवारों ने किसे कितने वोटों से हराया और वे कहां हारी

    कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत का मुकाबला सरोज पांडे से था. ज्योत्सना महंत ने सरोज पांडे को 43283 वोटों से हराया है.

     

    महासमुंद लोकसभा सीट पर भाजपा की रूप कुमारी चौधरी का मुकाबला पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू से था. रूप कुमारी चौधरी ने ताम्रध्वज साहू को 145456 वोटों से हराया है.

     

    रायगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह का मुकाबला राधेश्याम राठिया से था. बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने डॉ. मेनका देवी को 240391 वोटों से हराया.

     

    सरगुजा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह कोराम का मुकाबला चिंतामणि महाराज से था. बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने शशि सिंह को 64822 वोटों से हराया है.

     

    जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर बीजेपी की महिला प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का मुकाबला पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से था. कमलेश जांगड़े ने शिवकुमार डहरिया को 60000 वोटों से हराया है.

     

    लोकसभा चुनाव 2019 में जीतने वाली महिला प्रत्याशी

    2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की. जिसमें सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा की रेणुका सिंह ने कांग्रेस के पुरुष उम्मीदवार खेल साय सिंह को 1,57,873 वोटों से हराया. रायगढ़ से भाजपा की गोमती साय ने कांग्रेस के पुरुष उम्मीदवार लालजीत सिंह राठिया को 66,027 वोटों से हराया. वहीं कोरबा से ज्योत्सना महंत ने भाजपा के पुरुष उम्मीदवार ज्योतिनंद दुबे को 26,349 वोटों से हराया.

     

    2004 और 2014 में थी एक-एक महिला सांसद

    राज्य बनने के बाद 2004 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से करुणा शुक्ला एक मात्र महिला सांसद निर्वाचित हुई थीं. लेकिन 2009 में हुए अगले चुनाव में सरोज पाण्डेय और कमलादेवी पाटले सांसद निर्वाचित हुईं. 2014 के चुनाव में फिर कमला देवी पाटले अकेले महिला सांसद निर्वाचित हुईं. लेकिन 2019 में महिला सांसदों की संख्या बढ़कर तीन हो गई.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विपरीत हालातों में भी ज्योत्सना के सिर बाँधा जीत का सेहरा ,चरणदास महंत वन मैन शो …..
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बड़ी खबर! नरेंद्र मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे; एनडीए तीसरी बार बनाएगी सरकार..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?