महादेव: बॉलीवुड तक पहुंची ऑनलाइन सट्टेबाजी की आंच एक्टर साहिल खान गिरफ्तार एसआईटी कर रही है पूछताछ

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 28 अप्रैल। मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, साहिल खान पर सट्टेबाजी साइट चलाने और सट्टेबाजी ऐप को प्रमोट करने का आरोप है. साहिल खान का नाम मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच में सामने आया था. जिसके बाद एसआईटी ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी. मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नाम की एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में पार्टनर है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।



