Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रयागराज किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रयागराज किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    प्रयागराज किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है

    उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं प्रयागराज किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और उनको तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम किन्नरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने कहा कि जो किसी ने नहीं सोचा वह मोदी ने कर दिखाया। पिछले कुछ वर्षों में विश्व के सामने भारत ने खुद को एक मजबूत देश के रूप में लाने में सफल कोशिश की जो किसी दबाव के सामने नहीं झुकता है। भारत बड़ी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और बिना किसी डर के अपनी बात दुनिया के सामने रख रहा है। इसीलिए कहा जा सकता है कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ही हाथों में सुरक्षित है।

     

    बैरहना क्षेत्र में मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नर समाज में हाल में एक यज्ञ भी करा चुका है। हवन यज्ञ के माध्यम से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नरों ने उनकी तस्वीर को आशीर्वाद भी दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने में एक वोट का बहुत महत्व होता है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी को इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आजादी के 70 साल बाद हमें पिछले 10 वर्षों में मौलिक अधिकार मिला है और उसी अधिकार का प्रयोग कर हम लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

     

    महामंडलेश्वर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किन्नरो को मुख्यधारा में कर उनके उत्थान और विकास के लिए बहुत काम किया है। इसीलिए तीसरी बार श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनवाने के लिए हम लोगों ने वोट किया है। उन्होंने कहा कि हमारा वोटिंग रेट बहुत कम है लिहाजा सभी को अपने घर से निकल कर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किन्नर जब अपने मताधिकार के लिए इतने उत्साहित है तो आम लोगों को इसमें दो कदम और आगे बढ़कर मतदान करना चाहिए।

     

    किन्नर अखाडे की महामंडलेश्वर ने कहा कि उन्होंने और उनके समुदाय के लोगों ने विकास और अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण मुद्दे को लेकर मतदान किया है। उन्होंने कहा, ‘ जो राम को लाए हैं उनको हम लाएंगे।” उन्होंने कहा कि वह मतदान को अपना अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी समझते हैं। कौशल्यानंद के नेतृत्व में किन्नर समाज के लोग बैरहना क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* भ्रष्ट काम एसडीओ के लिए छोटी बात, मंत्री जी सुनिए
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री जी पीलिया,डायरिया और भीषण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहा बिलासपुर- शैलेश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?