Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर मो. याकुब अंसारी निवासी सिसई (झारखंड) जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर मो. याकुब अंसारी निवासी सिसई (झारखंड) जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर मो. याकुब अंसारी निवासी सिसई (झारखंड) जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, *

    *मो. याकुब अंसारी अपने सहयोगियों की सहायता से छत्त्सीसगढ़ से झारखंड, पश्चिम बंगाल तक गौ-तस्करी कराता था,*

    *पिछले दिनों लोदाम पुलिस ने इसका 08 नग गौ-वंश एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन क्र. JH 01 FQ 3817 को जप्त किया था,*

    *प्रकरण के अन्य फरार आरोपी वाहन मालिक एवं तस्करी करने वाले कुल 03 आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी जारी,*

    *इसके पूर्व भी इसका 11-11 नग कुल 22 नग गौ-वंश को चौकी दोकड़ा एवं थाना लोदाम द्वारा जप्त किया जा चुका है,*

    *थाना लोदाम में इसके विरूद्ध छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध,*

    नाम आरोपी:- मो. याकुब अंसारी उम्र 25 साल निवासी आजाद बस्ती थाना सिसई जिला गुमला (झारखंड)।

    —–00——

    पिछले दिनों लोदाम थाना ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम भलमंडा के पास घेराबंदी कर चलती वाहन के पहिये को पंचर कर पीकअप वाहन क्र.जे.एच. 01 एफ.क्यू 3817 से कुल 08 नग गौ-वंश जप्त कर अज्ञात फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

    विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि उक्त प्रकरण का पशु तस्कर मो. याकुब अंसारी भलमंडा क्षेत्र में घूम रहा है, इस सूचना पर लोदाम थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया।

    पूछताछ में पशु तस्कर मो. याकुब अंसारी ने पुलिस को बताया कि यह लकड़ी फर्नीचर बनाने का काम करता है तथा साथ में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के ग्रामों से मवेशियों की खरीदी कर लोहरदगा, रांची एवं पश्चिम बंगाल में वध करने के लिये सप्लाई करता है। विगत दिनों लोदाम थाना द्वारा कार्यवाही कर एक पीकअप से इसके 08 नग मवेशी को जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा जप्त किया गया पीकअप वाहन क्र.जे.एच. 01 एफ.क्यू 3817 का मालिक दूसरा व्यक्ति है एवं पीकअप में बैठे मवेशी तस्करी करने वाले 02 व्यक्ति भलमंडा के पास वाहन को छोड़कर भाग गये।

    इसके अतिरिक्त दिनांक 12.09.2024 को पीकअप क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स. 7159 में भी कुल 11 नग गौ-वंश की तस्करी करते चैकी दोकड़ा थाना कांसाबेल द्वारा जप्त किया गया था, उक्त सभी गौ-वंश का मालिक मो. याकुब अंसारी है।

    दिनांक 03.08.2024 एवं 04.08.2024 की दरम्यानि रात्रि में ग्राम साईंटांगरटोली के पास से पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 02 ए.एस. 5243 से इसका 11 नग गौ-वंश को जप्त किया गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे, प्र.आर. रत्नेष यदु, प्र.आर. 371 वितिन राम, आर. 538 सुभाष साय पैंकरा, आर. मोरिस किस्पोट्टा का योगदान रहा है।

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा डबल मर्डर का आरोपी खीरसागर यादव 12 घंटे के भीतर ग्राम खाड़ामाचा से हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सड़क हादसों और शहर की हर छोटी-बड़ी सनसनीखेज खबर पर बनी है हमारी पैनी नजर। पत्थलगांव से ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ पोर्टल के लिए, उप-संपादक वैभव शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट।………

    July 14, 2026

    🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….

    July 14, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सड़क हादसों और शहर की हर छोटी-बड़ी सनसनीखेज खबर पर बनी है हमारी पैनी नजर। पत्थलगांव से ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ पोर्टल के लिए, उप-संपादक वैभव शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट।………
    • 🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….
    • ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..
    • सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर
    • डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?