आज से दुबई में लगेगा पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार

बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नेपाल में कथा करने के बाद अब उन्होंने सीधी दुबई की फ्लाइट पकड़ ली है। आज दुबई में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगेगा और कथा भी करेंगे। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात इस्लामिक देश है। इसलिए बागेश्वर धाम सरकार की दुबई यात्रा चर्चा के केंद्र में है, क्योंकि धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पैरवी करते रहते हैं।
उज्जवल प्रदेश, भोपाल. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भारत ही नहीं अब शेखों के शहर दुबई में भी मशहूर हो गए हैं। बागेश्वर धाम सरकार का दरबार दुबई में आज से 26 मई तक लगेगा। ये यात्रा चर्चाओं का विषय बनी हुई है कि क्योंकि बाबा बागेश्वर धाम सरकार हिंदू राष्ट्र बनाने की पैरवी लगातार करते आ रहे है।



