पटवारी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पिछले दिनों ओला प्रभावित किसानों के मुआवजा राशि में गड़बड़ी मामला सामने आया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, जिले में ओला प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि ऐसे लोगों के खाते में ट्रांसफर किए थे, जिस नाम के किसान गांव में नहीं थे। यह मामला संज्ञान में आने के बाद संयुक्त कलेक्टर संजीव खेमरिया ने मामले की जांच की थी। जांच में सही पाए जाने पर एसडीएम रवि मालवीय को सस्पेंड के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसडीएम ने इस मामले में पटवारी हरेंद्र राजावत को निलंबित कर दिया है।
जिले में 2 मार्च की रात में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों ने अशोकनगर रोड पर चक्का जाम किया था। मौके पर पहुंचे अफसरों ने नुकसान का सर्वे कर मुआवजे राशि देने का आश्वासन दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने खेतों में जाकर फसल के नुकसान का सर्वे करवाया था। इसके बाद सर्वे के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोगों को मुआवजे की राशि के प्रमाण पत्र भी बांटे थे। किसानों के खातों में मुआवजा राशि आने का समय आया तो पटवारियों द्वारा किसानों के खाते नंबर बदलकर अन्य लोगों के खातों में पैसे डाल कर निकाल लिया।



