Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Petrol Diesel Prices Today: देश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, सरकार उठा रही बड़ा कदम, चेक करें आज के रेट
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Petrol Diesel Prices Today: देश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, सरकार उठा रही बड़ा कदम, चेक करें आज के रेट

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    Petrol Diesel Prices Today: देश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, सरकार उठा रही बड़ा कदम, चेक करें आज के रेट

    Petrol Diesel Prices Today: मोदी 3.0 सरकार में हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने आज एक बार फिर से पेट्रोलियम मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका प्रयास पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में दायरे में लाने का रहेगा।

    Petrol Diesel Prices Today: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. केंद्र सरकार का प्रयास होगा कि पेट्रोल, डीजल और नेचुरल गैस जैसे ईंधन वस्तु एवं सेवा कर के दायरे में आए। यह कहना है केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का। उन्होंने मंगलवार को ही फिर से इसी मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

    जीएसटी में लाने का प्रयास – Petrol Diesel Prices Today

    हमारे सहयोगी ईटीनाउ के साथ बातचीत में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैस को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाने का प्रयास करेगी। यह पहली बार नहीं है कि पुरी ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर जोर दिया है। यहां तक कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पिछले साल नवंबर में कहा था कि इसे लागू करने से लोगों को फायदा होगा। हालांकि, पुरी ने पहले हवाला दिया था कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने के लिए राज्यों को सहमत होना होगा, जिनके लिए ईंधन और शराब प्रमुख राजस्व जनरेटर हैं।

    ऑयल पीएसयू बेचने के पक्ष में नहीं

    उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के नए कार्यकाल में वह सरकारी तेल कंपनियों की हिस्सेदारी बेचने के पक्ष में नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि इसी सरकार ने साल 2022 में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की विनिवेश प्रक्रिया को रद्द इसलिए कर दिया था क्योंकि इसके लिए मैदान में सिर्फ एक बोली लगाने वाला बचा था। मंत्री की टिप्पणी के बाद बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसीएल के शेयरों में थोड़े समय के लिए उछाल आया। दोपहर 1:20 बजे तक बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसीएल क्रमश: लगभग 0.5 फीसदी, 0.8 फीसदी और 1.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Mohan Cabinet Meeting: स्वास्थ्य विभाग में होंगी 40 हजार नई भर्तियां
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 8 जून को कोलकाता शहर में अग्रवाल समाज की 32 विभूतियां हुई सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया था प्रथम अग्र विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन, खरसिया के बजरंग अग्रवाल, बिलासपुर की मीमांसा अग्रवाल, दिव्यांशा अग्रवाल, रायपुर के छत्तीसगढ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच, बिलासपुर की विकलांग चेतना परिषद, रायपुर के सियाराम अग्रवाल सहित अनेको हस्तियां हुई सम्मानित, छत्तीसगढ़ से पहुंचे 80 समाज बंधु
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?