Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* PM Modi: इस बार शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने पहनी नीली जैकेट, जानें क्या है इस रंग का मतलब!
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* PM Modi: इस बार शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने पहनी नीली जैकेट, जानें क्या है इस रंग का मतलब!

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    PM Modi: इस बार शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने पहनी नीली जैकेट, जानें क्या है इस रंग का मतलब!

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। पीएम मोदी ने इस बार राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रॉयल ब्लू (शाही नीला) रंग की जैकेट पहनी हुई थी। पीएम मोदी हमेशा एक खास तरह की जैकेट पहनते हैं, जो अब ‘मोदी जैकेट’ के नाम पर फेमस हो गई है। पीएम मोदी ने हर बार शपथ ग्रहण समारोह में अलग-अलग रंग की जैकेट पहनकर शपथ ली। पीएम मोदी की यह सारी जैकेट खासतौर पर अहमदाबाद में ही सिली जाती रही है।

     

    ऐसे में तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले रहे नरेंद्र मोदी ने जैकेट शाही नीले रंग का चुना। ज्योतिष के अनुसार यह बेहद गहरा और शक्तिशाली रंग माना जाता है। यह रंग स्थिरता, ज्ञान, आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक गहराई का प्रतीक माना गया है। यह रंग भावनाओं, ज्ञान और संवेदनशीलता को दर्शाने वाला है। नीला रंग मन को शांति देने वाला और संतुलन प्रदान करने वाला माना गया है। यह शक्ति और शांति को भी प्रदर्शित करता है। पहली बार जब 2014 में 26 मई को पीएम मोदी ने शपथ लिया था तो उन्होंने लाइट ब्राउन रंग की जैकेट पहनी थी। यह लाइट ब्राउन रंग ताकत और व्यावहारिक स्वभाव को दर्शाता है। इस रंग के प्रभाव में रहने वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोग भरोसेमंद, मेहनती और जमीन से जुड़े होते हैं। वहीं, 2019 में जब पीएम मोदी ने दूसरी बार शपथ ग्रहण किया तो उन्होंने लाइट ग्रे कलर की जैकेट पहनी थी। इसके साथ ही पीएम मोदी हर बार सफेद रंग का कुर्ता पहने शपथ लेने पहुंचे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Modi Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ के तोखन साहू को राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक एवं अद्वितीय आयोजन-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के नए सत्र के लिए अध्यक्ष चुने गए राजकुमार मित्तल,08 एवं 09 जून को कोलकाता में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का अग्र अलंकरण समारोह,राष्ट्रीय कार्यकारिणी,सामान्य सभा की बैठक, विदेश से भी अग्रवाल बंधुओ ने करी सहभागिता
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?