Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नटवर, मुनिस्पल सहित 12 आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री स्कूल बनाने की तैयारी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नटवर, मुनिस्पल सहित 12 आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री स्कूल बनाने की तैयारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    नटवर, मुनिस्पल सहित 12 आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री स्कूल बनाने की तैयारी

    प्रदेश के 300 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ स्कूलों को नई स्कीम में लिया जाएगा

    अब इन्हें पीएम श्री चैलेंज में हिस्सा लेना होगा, इधर राजनीति भी शुरु

    रायगढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालयों को पीएमश्री स्कूल (प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइसिंग इंडिया) बनाने की तैयारियां शुरु कर दी गई है। इनमें दूसरे चरण में अभी नटवर, म्युनिसिपल स्कूल सहित 12 स्कूलों का केन्द्र सरकार ने पीएमश्री स्कूल के लिए बेंचमार्क के लिए सलेक्शन कर लिया गया है। अब इन्हें पीएमश्री चैलेंज में हिस्सा लेना है। इसके बाद नई योजना के तहत इन स्कूलों का चयन हो जाएगा।

     

    स्कूल शिक्षा विभाग को केन्द्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया हैं कि रायगढ़ जिले के 11 स्कूलों को पीएमश्री स्कूल में अपग्रेड कर दिया जाएगा। ऐसे में स्वामी आत्मानंद के नाम जो स्कूल चल रहे थे, वह पीएम श्री स्कूल में हो जाएगा। इनके नाम बदल जाने की बात कही जा रही है, इस मुद्दें को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है।

    कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया है, क्योंकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय की स्कीम लायी थी, जिसमें सरकारी स्कूलों को प्राईवेट स्कूलों की तर्ज पर तैयार किया गया है।

     

    इसमें यह बदलाव होगा

    पीएम श्री स्कूल स्किम के तहत स्कूल को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ अच्छी लाईब्रेरी, लैब्रोटरी, स्मार्ट क्लासरूम, प्ले ग्राउंड, किचन शेड, पार्किंग आौर स्पोटर््स एरिया, अच्छी फैकल्टी के साथ प्राईवेट बड़े स्कूलों के तर्ज पर इसे तैयार किया जाना है। स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों के अनुसार इन स्कूलों में कही पर बाउंड्रीवाल, कुछ क्लासरूम सहित फैकल्टी जैसी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। अभी जिले में घरघोड़ा के बासनपाली, खरसिया के नंगोई, धरमजयगढ़ के नकना, तमनार के बरपाली जैसे 7 ब्लाकों के एक-एक प्रायमरी स्कूलों को पिछले साल पीएम श्री स्किम में सलेक्शन किया गया था। अब हायर सैकेंडरी स्कूलों का चयन किया गया है।

     

    जनप्रतिनिधियों ने लौटाई फाइल

    कांग्रेस के एक पार्षद ने बताया कि रायगढ़ शहर में मुनिस्पल स्कूल और नटवर स्कूल को पीएमश्री स्कूल को अपग्रेड करने से जुड़ी एक फाइल मेयर के पास आई थी, इसकी एक फाइल को मेयर ने वापस लौटा दिया है।

    मौखिक तौर पर कह दिया कि यह स्कूल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालयों में ही यथावत रखा जाए। हांलाकि यह निर्णय राज्य स्तर का है।

     

    कांग्रेस ने कहा आंदोलन करेंगे

    कांग्रेस ने इस विषय में विज्ञप्ति जारी कर विरोध जताया है, कहा है कि स्वामी आत्मानंद के तहत जो स्कूल चल रहे है। उन स्कूलों पर स्ट्रक्चर डेवलपमेंट किया जा चुका है, स्कूलों में अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। स्कूलों में बच्चो की भर्ती शुरू हो चुकी है, परीक्षा परिणाम बेहतर आ रहे है। पूरे प्रदेश के 3 सौ स्कूलों को पीएमश्री स्कीम में लिया जा रहा है। इसके माध्यम से कुछ नया करता चाहते है, कुछ नया जोडऩा चाहते है तो नये स्कूलों का चयन करना चाहिये। स्वामी आत्मानंद स्कूलों को ही टारगेट किया जाना सरकार की बदनीयती को दशार्ता है। यदि सरकार यह कदम उठाती है तो आने वाले दिनों में इस मुद्दें पर आंदोलन तेज होगा।

     

    इन स्कूलों को पीएमश्री स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा

    स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों के अनुसार अभी जिले के प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइसिंग इंडिया के तहत इन स्कूलों को केन्द्र सरकार ने बेंचमार्क के लिए सलेक्शन किया है। इसके तहत नटवर हायरसैकेंडरी स्कूल, सरदार वल्लभभाई पटेल हायर सैकेडरी स्कूल (हिन्दी माध्यम), स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हायर सैकेंडरी स्कूल (सेजस), घरघोड़ा, पुसौर, तमनार, कोड़ातराई, धरमजयगढ़ के हायर सैकेंडरी स्कूल (स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ठ विद्यालय) एवं एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय खरसिया एवं छर्राटांगर का चयन किया गया है। इसके पहले केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय जैसे स्कूलों को प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइसिंग इंडिया की स्कीम में लाया जा चुका है, इसके नाम भी बदल गए है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रायपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा
    Next Article *छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ में B.Ed डिग्रीधारी शिक्षकों के नौकरी खत्म! डीपीआई ने शुरू की नौकरी से निकालने की कार्रवाई..! May 10, 2024
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?