Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आज से पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल करेंगे स्वागत
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आज से पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल करेंगे स्वागत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    आज से पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल करेंगे स्वागत

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी शिमला पहुंचेंगी। 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी…

    नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी शिमला पहुंचेंगी। शनिवार सुबह 10:00 बजे कल्याणी हेलिपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में अपने अधिकारिक निवास स्थान रिट्रीट जाएंगी। 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी।

     

    8 मई को जाएंगी वापस

    राष्ट्रपति मुर्मू 5 मई को सुबह 11:15 बजे कैचमेंट एरिया शिमला जाएंगी। 6 मई को सुबह 10:00 बजे कल्याणी हेलिपैड से गगल हवाई अड्डा पहुंचेंगी और चामुंडा माता मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर 2:50 बजे धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 4:05 बजे गगल एयरपोर्ट से शिमला के लिए उड़ान भरेंगी।

     

    7 मई को सुबह 11:25 बजे राजधानी शिमला के संकटमोचन मंदिर और 12:20 बजे तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी। यहां वह प्रसाद सेवानम कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5:50 बजे राष्ट्रपति रिज मैदान व मालरोड पर टहलने के अलावा 6:35 बजे गेयटी थिएटर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। देर शाम 7:30 बजे राजभवन शिमला पहुंचेंगी। यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज दिया जाएगा। 8 मई को सुबह 9:20 बजे कल्याणी हेलिपैड से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

     

    केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, अनाडेल से लेकर कल्याणी हेलिपैड के आसपास सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए भी व्यापक संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीआईडी अलग से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है। रिज और मालरोड पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। 1,200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रवेश द्वार पर भी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन की भी चेकिंग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, महिला से क्रूरता पर भारतीय न्याय संहिता में जरूरी बदलावों पर विचार करे केंद्र सरकार
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लू का अलर्ट, रोजाना तापमान में हो रही बढ़ोतरी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    फर्जी दस्तावेजों के सहारे 30 लाख की जमीन का सौदा, 3 आरोपी गिरफ्तार…….

    August 6, 2026

    अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभा रहे एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल, कार्यशैली की हो रही सराहना…………

    August 6, 2026

    अंडरएज ड्राइविंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल पहुंचकर छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर………

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • फर्जी दस्तावेजों के सहारे 30 लाख की जमीन का सौदा, 3 आरोपी गिरफ्तार…….
    • अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभा रहे एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल, कार्यशैली की हो रही सराहना…………
    • अंडरएज ड्राइविंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल पहुंचकर छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर………
    • कभी बच्चों की किलकारियों से गूंजती थी पुष्प वाटिका, आज अव्यवस्था और आपत्तिजनक गतिविधियों की चर्चाओं से घिरी अटल वाटिका उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट……
    • डोंगरगढ़ को धार्मिक पर्यटन का नया आयाम देने की पहल, पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा से ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण मुलाकात…………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?