चूहों का नया कारनामा, सोते हुए मरीज़ के पैर में किया छेद

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्थाएं लगातार सामने आती रहती हैं। छिंदवाड़ा के सरकारी अस्पताल में तो चूहों ने मरीजों की नाक में दम कर रखा है। एक मरीज के तो अंगूठे और पैर के हिस्से तक को चूहे कुतर गए हैं। बताया गया है कि अस्पताल में रात के समय चूहे मरीजों के बिस्तरों पर उछल-कूद करते हैं। आलम तो यहां तक है कि मरीज का खाना तक चूहा खींच ले जाते हैं। यहां 65 वर्षीय गिरिजा भर्ती हैं, उन्हें सर्दी बुखार था, साथ में शुगर बढ़ी हुई थी।



