हिदायतुल्लाह विधि विश्वावधालय में भर्ती घोटाले का खुलासा ।
चहेतों को नियुक्ति देने के लिए भर्ती विज्ञापन में योग्यता और अनुभव में कर दिया बदलाव

रायपुर. हिदायतुल्लाह विधि विश्वविद्यालय, नवा रायपुर में साल 2022 में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पत्रिका को मिले दस्तावेज बताते है कि वर्ष 2015 में विज्ञापित पदों के अनिवार्य योग्यता एवं वांछनीय योग्यता को सितम्बर 2022 के भर्ती विज्ञापन में बदल दिया गया। इसके लगभग एक महीने बाद नवम्बर 2022 में फिर बड़ा बदलाव किया गया।
असिस्टेंट अकाउंट काउंट ऑफिसर 2 वर्ष पहले ही बिना किसी विज्ञापन के सीधे संविदा आधार पर नियुक्त किए गए थे। संविदा कर्मचारी की योग्यता के अनुरूप ही बदलाव कर नियुक्ति दे दी गई। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जो कि कुलपति के बंगले में खाना बनाने का कार्य करता था उसे सीधे कैम्पस सुपरवाइजर बना दिया गया। उस खाना बनाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी को भी लाइब्रेरी अटेन्डेन्ट के रूप में नियमित भर्ती दे दी गई है
तृतीय श्रेणी के कर्मचारी को बिना योग्यता के बनाया एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
इसी प्रकार विवि में कार्यरत एक तृतीय श्रेणी के कर्मचारी को भर्ती विज्ञापन की योग्यता में, इसी तृतीय श्रेणी के कर्मचारी की योग्यता के अनुरूप बदलाव कर प्रथम श्रेणी अधिकारी
एडमिस्ट्रेटिव कम लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त कर दिया गया है। उक्त पद के लिए 4200 रुपए का ग्रेड वेतन और समकक्ष वेतनमान के अनुभव मानदंड को ही बदल दिया गया।
40 वर्ष आयु सीमा, 55 वर्षीय महिला की भर्ती
अन्य पदों के साथ ही प्लेसमेंट कम पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की जगह पब्लिक रिलेशन कम स्टुडेंट वेलफेयर ऑफिसर कर दिया गया। इस पद के
लिए एक 55 वर्षीय महिला को महज कुछ समय के लिए ही नियुक्त किया गया, जबकि लेवल 6 के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
आप हमें पूरी जानकारी मेल करिए तब हम इसका मेल पर ही जवाब देंगे। हम व्हाटसऐप का जवाब नहीं देते हैं। संगीता मदान, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, एचएनएलयू
यह है मामला
विश्वविद्यालय ने
नोटिफिकेशन क्रमांक एचएनएलयू / 14473 / 2015 दिनांक 14 फरवरी 2015 के माध्यम से भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें अन्य पद सहित प्लेसमेंट कम पब्लिक रिलेशन ऑफिसर एवं एडमिनिस्ट्रेटिव कम लाइजनिंग ऑफिसर पद पर अनिवार्य योग्यता एवं वांछनीय योग्यता चाही गई थी जिसमें बदलाव किया गया। बदली दी गई योग्यताएं
एडमिनिस्ट्रेटिव कम लाइजनिंग
ऑफिसर एवं असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर पदों पर नोटिफिकेशन क्रमांक एचएनएलयू / 14473 / 2015 दिनांक 14 फरवरी 2015 के आधार पर अनिवार्य योग्यता एवं वांछनीय योग्यता चाही गई थी। बाद में बदलाव करते हुए नोटिफिकेशन नोटिफिकेशन क्रमांक 01 दिनांक 05 नंबवर 2022 के आधार पर अनिवार्य योग्यता एवं वांछनीय योग्यता को बदल दिया गया।
