Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रदेश के ये चेहरे बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री? शुरू हुईं अटकलें
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रदेश के ये चेहरे बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री? शुरू हुईं अटकलें

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 6, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    प्रदेश के ये चेहरे बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री? शुरू हुईं अटकलें

    लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्यप्रदेश में वह कर दिया है, जो अब तक नहीं हो सका था. बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल किया, ऐसा पहली बार हुआ है. मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करने के बाद अब चर्चा इस बात की हो रही कि मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश से किसे शामिल किया जाएगा.

    मध्य प्रदेश में 29 की 29 लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में चली गई है. भोपाल से आलोक शर्मा, इंदौर से शंकर लालवानी, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह, जबलपुर से आशीष दुबे, छिंदवाड़ा से बंटी साहू, राजगढ़ से रोडमल नागर, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो से वीडी शर्मा, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते और टीकमगढ़ से डॉ वीरेन्द्र कुमार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं.

    इसी तरह बीजेपी के टिकट पर होशंगाबाद से चौधरी दर्शन सिंह, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान, सीधी से डॉ राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, बालाघाट से डॉ भारती पारधी, दमोह से राहुल लोधी, सतना से गणेश सिंह, बैतूल से दुर्गादास उइके, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड से संध्या राय, सागर से लता वानखेड़, रीवा से जर्नादन मिश्रा, धार से सावित्री ठाकुर, खरगोन से गजेंद्र सिंह और देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी ने जीत का परचम लहराया.

    रेस में हैं ये बड़े चेहरे

    वहीं, मध्य प्रदेश में मिली जीत के बाद यह चर्चा है कि टीम मोदी में इस बार कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। दावेदारों की फौज बड़ी है। प्रबल दावेदारों में शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम है। शिवराज सिंह चौहान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान ही इशारा कर गए थे कि शिवराज सिंह चौहान को हम अपने साथ ले जाएंगे। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बड़ी जीत हासिल की है। ऐसे में उनकी एंट्री भी तय मानी जा रही है। इसके साथ ही फग्गन सिंह कुलस्ते को भी पार्टी फिर मौका दे सकती है। कुलस्ते आदिवासी चेहरा हैं।

    कुछ नए चेहरों को मौका

    इसके साथ ही सबसे अधिक चर्चा एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की है। वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा लगातार मध्य प्रदेश में सफलता हासिल कर रही है। विधानसभा चुनाव में उनकी अध्यक्षता में पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब लोकसभा में 29 की 29 सीटें जीत गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में वीडी शर्मा की तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में अटकलें हैं कि उनका प्रमोशन हो सकता है।

    कुछ नए चेहरों को मौका

    इसके साथ ही सबसे अधिक चर्चा एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की है। वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा लगातार मध्य प्रदेश में सफलता हासिल कर रही है। विधानसभा चुनाव में उनकी अध्यक्षता में पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब लोकसभा में 29 की 29 सीटें जीत गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में वीडी शर्मा की तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में अटकलें हैं कि उनका प्रमोशन हो सकता है।

    महिला को भी मिल सकती है जगह

    वहीं, मध्य प्रदेश से इस बार पांच महिला भी सांसद चुनी गई हैं। बीजेपी महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में मुखर रही है। ऐसे में संभावना है कि मध्य प्रदेश से एक महिला सांसद को मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। पांच महिला सांसदों में रतलाम से अनीता नागर सिंह चौहान, सागर से लता वाणखेड़े, भिंड से संध्या राय, शहडोल से हिमाद्री सिंह और बालाघाट से भारती पारधी हैं। पांच में से तीन सांसद पहली बार चुनी गई हैं। वहीं, हिमाद्री सिंह और संध्या राय दूसरी बार सांसद बनी हैं।

    केंद्र में एनडीए को है पूर्ण बहुमत

    हालांकि एमपी की दावेदारी में एक अड़चन यह भी है कि इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं है। बहुमत एनडीए को है। एनडीए को बहुमत होने की वजह से सरकार में सहयोगी दलों की भागीदारी बढ़ेगी। इसकी वजह से मध्य प्रदेश की दावेदारी कमजोर हो सकती है। यह संभावना है कि मध्य प्रदेश से इस बार 2019 की तुलना में कुछ कमलोगों को मौका मिले।

    कांग्रेस के दिग्गजों को मिली हार

    इस बार मध्य प्रदेश की कई सीटों पर चुनाव बड़ा रोचक बना हुआ था. राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में थे जबकि छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ प्रत्याशी थे. पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया रतलाम सीट से प्रत्याशी थे, लेकिन इन सभी दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है. इनके अलावा भी कांग्रेस के सभी प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं.

    बीजेपी में मंत्री पद को लेकर छिड़ी चर्चा

    लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद अब मध्य प्रदेश में मंत्री पद को लेकर चर्चा छिड़ गई है. चर्चा इस बात की हो रही है मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश से कितने सांसदों को जगह मिलेगी. बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मोदी कैबनेट में कृषि मंत्री बन सकते हैं.

    इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर से मंत्री बनेंगे. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है, ऐसे में वे भी मंत्री बन सकते हैं. इंदौर से शंकर लालवानी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की, बीजेपी उन्हें भी मंत्री बनाकर मालवा को साधने का प्रयास कर सकती है.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बीवी मां नहीं बन सकी तो युवक उनकी सहेली से कर रहा था शादी, पुलिस ने किया Arrest
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विपरीत हालातों में भी ज्योत्सना के सिर बाँधा जीत का सेहरा ,चरणदास महंत वन मैन शो …..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?