Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम मैडम कौशल्या साय की एंट्री ने ओडिशा के सुंदरगढ़ के चुनाव को बनाया और रोचक, इस हाई प्रोफाइल लोकसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर बना रहीं भाजपा के पक्ष में माहौल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम मैडम कौशल्या साय की एंट्री ने ओडिशा के सुंदरगढ़ के चुनाव को बनाया और रोचक, इस हाई प्रोफाइल लोकसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर बना रहीं भाजपा के पक्ष में माहौल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सीएम मैडम कौशल्या साय की एंट्री ने ओडिशा के सुंदरगढ़ के चुनाव को बनाया और रोचक, इस हाई प्रोफाइल लोकसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर बना रहीं भाजपा के पक्ष में माहौल

    जशपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की वोटिंग हो जाने के बाद अब सीएम मैडम कौशल्या साय की ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में एंट्री ने वहां के चुनाव को और रोचक बना दिया है। श्रीमती साय ने मंगलवार को दिन भर वहां के कई गांवों में पहुंचकर लोगों से मिलीं व सभाएं लीं।सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में वे दोपहर 12 बजे जासोमुरा, 1 बजे बनडेगा कुबाटोली, 2 बजे सागबहाल, 3 बजे भालूमुंडा, 4 बजे कनईघरा और 5 बजे सागजोरी पहुंची। इन गांवों में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से श्रीमती साय का स्वागत किया। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं और छग की विष्णु सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एक बार फिर भाजपा को जिताने की अपील लोगों से किया।

     

    चुनावी नजरिए से यह सीट अहम

     

    चुनावी नजरिए से सुंदरगढ़ सीट ओडिशा के लोक सभा क्षेत्रों में रोचक और अहम है। इस क्षेत्र में बीते 2019 के लोक सभा चुनाव में 71.53% मतदान हुआ था। इस बार भी मतदाताओं में खासा उत्साह है और वे लोकतंत्र में वोटों की ताकत दिखाने को और ज़्यादा जागरुक दिखाई दे रहे हैं। 2024 में सुंदरगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से जुएल ओरा‍ँव और इंडियन नेशनल कांग्रेस से जनार्दन देहुरी उम्मीदवार हैं। वहीं बीजेडी ने प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी दिलीप तिर्की को उम्मीदवार बनाया है। जिससे यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है।

     

    मतदाताओं की संख्या

     

    2024 के आंकड़ों के मुताबिक, सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 67 हजार 065 है। इसमें से 51 फीसदी आदिवासी वोट हैं। ऐसे में तीनों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियां आदिवासी चेहरे पर जोर दें रहीं हैं। जुएल जहां हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं और दिलीप तिर्की ईसाई वोट बैंक का लाभ उठा सकते हैं। इस सीट से भाजपा के जुएल अपनी हैट्रिक बनाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। आदिवासियों की घनी आबादी वाला सुंदरगढ़ क्षेत्र में खनन, आधारभूत ढांचा और विकास और आजीविका के लिहाज से बड़े मुद्दे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* विष्णु शासन में साय सरकार द्वारा किया जायेगा मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किए छात्रों को 1.5 लाख रुपए से पुरुस्कृत *tahalka*
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने 100 दिवस में 127 गुम व्यक्तियों को ढूंढकर परिजनों से मिलाया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?