शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अवर शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। निदेशालय स्तरीय स्थापना शाखा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सभी का स्थानांतरण किया गया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया।

आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित पदाधिकारी 3 जुलाई तक अपने वर्तमान प्रभार को सौंपते हुए नव पदस्थापित स्थान पर योगदान कर निश्चित रूप से सूचित करेंगे। जुलाई का वेतन वन पदस्थापित स्थान से प्राप्त करेंगे। स्थानांतरण के लिए आवेदन देने वाले प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

