Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विभाग प्रमुख सेवा पुस्तिका में अपना नामिनी करें अपडेट-कलेक्टर
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विभाग प्रमुख सेवा पुस्तिका में अपना नामिनी करें अपडेट-कलेक्टर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विभाग प्रमुख सेवा पुस्तिका में अपना नामिनी करें अपडेट-कलेक्टर* 

    *बीएसएनएल टावर लगाने के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश* 

    *कलेक्टर श्री व्यास ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक*  

    *पीएम जनमन योजना का लाभ छूटे हुए विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को दें* 

    *जशपुरनगर 03 दिसम्बर 2024* /कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री के घोषणा, पेंशन के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए और सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित लंबित आवेदनों को स्वयं समीक्षा करने के लिए कहा है।

    कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने सेवा पुस्तिका में नामिनी अपडेट करने के लिए कहा है, ताकि सेवानिवृत होने के पश्चात परिवार पेंशन भुगतान सहित अन्य शासकीय भुगतानों में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। उन्होंने महिला बाल विकास के अधिकारी को अपने विभाग के सीडीपीओ के लिए कार्याशाला आयोजन करने के लिए कहा है और कार्याशाला में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी देने निर्देश दिए हैं। कार्याशाला में शिक्षा विभाग के बीईओ और जनपद सीईओ को भी शामिल करने के लिए कहा है।

    बीएसएनएल विभाग के विभागीय अधिकारी से जिले में लगाए जा रहे बीएसएनएल टावर के संबंध में जानकारी ली और जहॉ-जहॉ टावर लगाने के कार्य चल रहे हैं उन कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

    पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति को आधार, पीएम जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, वन अधिकारी पत्र, राशन कार्ड, पीएम आवास, पेंशन सहित अन्य योजना की भी जानकारी ली और छूटे हुए हितग्राहियों को योजना के तहत् लाभान्वित करने के लिए कहा है।

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, जशपुर एसडीएम श्री ओंकार यादव, कुनकुरी एसडीएम श्री नंदजी पण्डेय, पत्थगांव एसडीए सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, बगीचा सडीएम श्री ऋतुराज बिसेन, फरसाबहार एसडीएम श्री आर.एस.लाल, डिप्टी कलेक्टर सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बरडाड के जामटोली में बदला गया ट्रांसफार्मर
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बच्चों और युवाओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर खतरों से बचाव के प्रति जागरूक #क्लिकसेफ की किया गया है शुरुआत
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?