Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, August 5
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* भाजपा सरकार में आख़िर क्यों आदिवासियों की मौतें हो रही है ? – विक्रम मंडावी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* भाजपा सरकार में आख़िर क्यों आदिवासियों की मौतें हो रही है ? – विक्रम मंडावी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    बीजापुर :- मंगलवार को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार बस्तर में ख़ासकर बीजापुर ज़िले में किसी न किसी ग़रीब और निर्दोष आदिवासी की मौत हो रही है। चाहे मुतवेंडी गांव में 06 माह की मासूम बच्ची को गोली लगने से हुई मौत हो, चाहे गंगालूर क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की मौत हो या फिर एक दिन पूर्व इंद्रावती नदी के पार गांव बोगड़ा में बम फटने की वजह से 02 मासूम बच्चों की मौत हो जिले में लगातार क्रॉस फायरिंग, फर्जी मूठभेड़ और प्रेशर बम में मौत होना और घायल होना आम बात हो गई है।

     

    विधायक विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी और लफ़रवाही का ख़ामियाज़ा जिले के निर्दोष और ग़रीब आदिवासियों को उठाना पड़ रहा है भाजपा सरकार की नाकामी के कारण बीजापुर ज़िले में लगातार नक्सली घटनाएँ बढ़ रही और आम आदिवासियों की मौतें हो रही है। भाजपा सरकार आम आदिवासियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह फेल हो गई है। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सभी घटनाओं की ज़िम्मेदारी ले और जिले में लगातार हो रही आदिवासियों की मौतों को तत्काल बंद कराये। भाजपा सरकार में आख़िर क्यों आम आदिवासियों की मौतें हो रही है ? इसकी उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराये जाने की भी मांग विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार से की है। वही विधायक विक्रम मंडावी ने मंगलवार को इंद्रावती नदी पार गांव बोगड़ा में बम फटने की घटना में दो आदिवासियों बच्चों की हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया और परिवारजनों को ढाढ़स बांधा साथ ही बोगड़ा गांव के ग्रामीणों से चर्चा कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस अधिकारी से परेशान सब्जी व्यापारी ने किया सुसाइड, विभाग में हड़कंप
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बिहार बीजेपी में शोक की लहर-नहीं रहे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली के एम्स में चल रहा था कैंसर का उपचार, बिहार में भाजपा के आधार स्तंभ थे मोदी, 72 वर्ष की उम्र में वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे सुशील कुमार ।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….

    August 5, 2026

    सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….

    August 5, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….
    • सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….
    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?